फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Now garbage charges will have to be paid in any case, city council will conduct survey

Chamba News: अब हर हाल में देना होगा कूड़ा शुल्क, नगर परिषद करवाएगी सर्वे

Fri, 07 Jun 2024 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 07 Jun 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Now garbage charges will have to be paid in any case, city council will conduct survey
चंबा। नगर परिषद चंबा कूड़ा शुल्क अदा न करने वाले किरायेदारों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। इस वर्ष सफाई व्यवस्था को लेकर होने वाली टेंडर प्रक्रिया से पहले नगर परिषद की ओर से सर्वे करवाया जाएगा।
विज्ञापन

सर्वे के जरिये शहर के 11 वार्डों में टीम पहुंचेंगी और हर मकान मालिक से किरायेदार से संबंधित जानकारी लेगी। उनका मोबाइल नंबर भी लिया जाएगा। लिहाजा, नगर परिषद एक सूची तैयार करेगी, जिसमें किरायेदारों का नाम और पता होगा। संबंधित ठेकेदार को इस बारे में अवगत करवाया जाएगा और ठेकेदार इस सूची के मुताबिक कूड़ा शुल्क लेंगे। अगर कोई परिवार किराये का मकान बदलकर शहर के किसी भी वार्ड में अन्य जगह लेता है तो इसकी भी सूचना नगर परिषद को मकान मालिक उपलब्ध करवाएगा। अगर किसी सूरत में मकान मालिक ऐसा नहीं करता है तो जुर्माने का भी प्रावधान किया जा सकता है। नगर परिषद चंबा की इस तरह की पहल का मकसद शहर के कूड़ा शुल्क अदा न करने वाले किरायेदारों पर शिकंजा कसना है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार शहर में करीब 4400 मकान मालिक हैं। इनसे हर माह कूड़ा शुल्क लिया जाता है। इनमें से अधिकतर लोगों ने अपने घर किराये पर दिए हैं। किरायेदार नाममात्र का कूड़ा शुल्क दे रहे हैं। मात्र तीस प्रतिशत किरायेदार ही कूड़ा शुल्क दे रहे हैं। बहरहाल, अब नगर परिषद किरायेदारों से शुल्क वसूलने के लिए नई योजना बना रही है। नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने बताया कि नई टेंडर प्रक्रिया शुरू करने से पहले एक सर्वे करवाया जाएगा और शहर में किराए में रह रहे लोगों की सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed