फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Now farmers will be able to detect crop diseases themselves

Chamba News: अब फसलों की बीमारी का खुद पता लगा सकेंगे किसान

Sun, 18 Aug 2024 10:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 18 Aug 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
Now farmers will be able to detect crop diseases themselves
चंबा। जिले के किसान अब मोबाइल एप से फसलों में कीट नियंत्रण की जानकारी ले सकते हैं। केंद्र सरकार ने 15 अगस्त को एआई-आधारित राष्ट्रीय नाशी जीव निगरानी प्रणाली लांच की है।
विज्ञापन

इस प्रणाणी के जरिये किसानों को 95 फीसदी सही सलाह मिलेगी। किसानों की सुविधा के लिए कीट मैनेजमेंट सिस्टम की मोबाइल एप्लीकेशन भी उपलब्ध करवाई गई है। इसे किसान मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं। घर बैठे फोन का उपयोग कर कीटों को नियंत्रित करने के लिए इस प्रणाली या इस सिस्टम के पीछे बैठे कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों से जानकारी ले सकते हैं। फसलों को कीट और बीमारियों से बचाने के लिए सही मात्रा और सही समय पर सही कीटनाशक का स्प्रे करना आवश्यक है। यदि कीटों पर अनजाने में कीटनाशक स्प्रे कर दिया जाए तो और भी नुकसान हो जाता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में लगभग 72,000 किसान हैं। कृषि अधिकारियों को सभी किसानों तक पहुंचना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। किसान इस एप में अपनी फसल का फोटो अपलोड कर खुद पता लगा सकते हैं कि उनकी फसल में क्या बीमारी लगी है। अधिक जानकारी के लिए किसान नजदीकी कृषि अधिकारी से भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--उधर, कृषि विभाग के उपनिदेशक डाॅ. कुलदीप धीमान ने कहा कि 15 अगस्त को केंद्र सरकार ने एआई-आधारित राष्ट्रीय नाशी जीव निगरानी प्रणाली लांच की है। कहा कि किसान मोबाइल एप से फसलों में कीट नियंत्रण की जानकारी ले सकते हैं।



--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed