फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Now children will not have to study in the field, arrangement of three rooms

खेत में नहीं करनी होगी विद्यार्थियों को पढ़ाई, तीन कमरों की हो गई व्यवस्था

Thu, 15 Sep 2022 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Now children will not have to study in the field, arrangement of three rooms
चंबा। भलेई कॉलेज के विद्यार्थियों को खेत में बैठकर पढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी। विधायक आशा कुमारी ने तीन कमरों के एग्रीमेंट के लिए बजट जारी कर दिया हैै। तीन कमरे कॉलेज प्रबंधन को मिल गए हैं। जहां अब पढ़ाई शुरू करवा दी गई है। ऐसे में विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिस भवन में अब कक्षाएं शुरू हुई हैं, इसका एग्रीमेंट खत्म हो गया था। ऐसे में कॉलेज प्रशासन को मजबूरन खेत में विद्यार्थियों को पढ़ाना पड़ रहा था। यह मामला जैसे ही ध्यान में आया तो प्रदेश के अग्रणी समाचार पत्र अमर उजाला ने 23 अगस्त के संस्करण में पांच साल पहले खुला कॉलेज, अपना भवन तो दूर, खेत में चल रही पढ़ाई शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

खबर का असर यह रहा कि अब विधायक ने अपनी निधि से कॉलेज चलाने के लिए बजट की व्यवस्था कर दी है। अब विद्यार्थी कमरों में पढ़ाई कर रहे हैं। एक साल के लिए यह एग्रीमेंट रहेगा। गौरतलब है कि वर्ष 2017 में भलेई में कॉलेज की कक्षाएं शुरू की गई। मगर अभी तक सरकारी भवन विद्यार्थियों को नहीं मिल पाया है। भलेई कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कुलदीप शर्मा ने बताया कि विधायक ने इसके लिए बजट का प्रावधान किया है। कहा कि पुराना एग्रीमेंट रिन्यू होने से तीन कमरों में बच्चों को बिठाया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही कॉलेज को सरकारी भवन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed