{"_id":"62caf56aa4cba61e6e1f9a88","slug":"now-after-six-months-booster-dose-will-be-taken-chamba-news-sml4148071151","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब छह माह बाद लगेगी बूस्टर डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब छह माह बाद लगेगी बूस्टर डोज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। बूस्टर डोज लगवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अब तीन माह का समय कम कर दिया है। अब कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज के छह माह बाद बूस्टर डोज लगाई जाएगी। पहले नौ माह के बाद बूस्टर डोज लगाई जा रही थी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए सरकार ने छह माह बाद बूस्टर डोज लगाने की अधिसूचना जारी कर दी है। प्रदेश में अब उन सभी लोगों को बूस्टर डोज लगेगी जिन्हें कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाए हुए छह माह का समय पूरा हो चुका है। इसके लिए सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
चंबा में तीन लाख से अधिक लोग कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं। इन लोगों को अब बूस्टर डोज लगाई जाएगी लेकिन अभी तक सरकार ने सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मुफ्त बूस्टर डोज लगवाने के लिए फ्रंट लाइन, हेल्थ केयर और साठ वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए ही मुफ्त डोज लगवाने की व्यवस्था की है। सामान्य लोगों के लिए बूस्टर डोज की व्यवस्था निजी अस्पताल में की गई है। यहां उन्हें बूस्टर डोज लगवाने के लिए 350 रुपये चुकाने होंगे। गौरतलब है कि प्रदेश सहित चंबा में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है। इसको लेकर सरकार और प्रशासन सतर्क हो गए हैं। चंबा जिले में कोरोना के सक्रिय मरीज 150 के पार हो गए हैं। ऐसे में लोगों को इस संक्रमण से बचाने के लिए बूस्टर डोज लगवाना काफी जरूरी है। इससे व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी जो उन्हें कोरोना संक्रमण से लड़ने की शक्ति देगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. करण हितेषी ने बताया कि फ्रंट लाइन, हेल्थ केयर वर्कर और 60 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को मुफ्त बूस्टर डोज लगाई जा रही है। कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाने के छह माह बाद अब बूस्टर डोज लगाई जाएगी। पहले बूस्टर डोज लगवाने के लिए नौ माह का समय निर्धारित था।