फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Now 34000 registered workers of Chamba will have to get e-KYC done.

Chamba News: चंबा के पंजीकृत 34000 कामगारों को करवानी होगी अब ई-केवाईसी

Wed, 09 Oct 2024 10:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
Now 34000 registered workers of Chamba will have to get e-KYC done.
चंबा। प्रदेश भवन एवं अन्य सनिर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत कामगारों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी है। इस बारे में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बोर्ड में पंजीकृत सभी कामगारों को अब ई-केवाईसी करवानी होगी। पंजीकृत कामगार ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं तो बोर्ड की योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भवन एवं अन्य सनिर्माण कामगार कल्याण बोर्ड चंबा में करीब 34000 कामगार पंजीकृत हैं। इन्हें बोर्ड की ओर से निर्धारित योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इनमें 33633 श्रमिक जिला श्रम अधिकारी चंबा कार्यालय और 1178 श्रमिक बोर्ड के उप कार्यालय डलहौजी में पंजीकृत हैं। एक अप्रैल 2023 से 31 अगस्त 2024 तक जिले में 683 नए श्रमिक पंजीकृत हुए हैं। इस अवधि में 667 कामगारों को विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित किया गया है। इसमें 2 करोड़ 90 लाख 90 हजार 101 रुपये की राशि खर्च की गई है। इनमें 395 कामगारों को विवाह के लिए 2 करोड़ 1 लाख 45 हजार, 202 श्रमिकों को शिक्षा के लिए 56 लाख 5 हजार 600 रुपये, 8 कामगारों के मृत्यु एवं अंतिम संस्कार के लिए 19 लाख 60 हजार रुपये, 57 कामगारों को मातृत्व-पितृत्व प्रसुविधा के लिए 12 लाख 16 हजार, तीन कामगारों को चिकित्सा सहायता के रूप में 131501 तथा दो कामगारों को बच्चों के छात्रावास के लिए 32000 वित्तीय सहायता के रूप में दिए गए हैं।
विज्ञापन




--

जिला श्रम कल्याण अधिकारी श्वेता कुमारी ने बताया कि सभी पंजीकृत कामगारों की ई-केवाईसी अनिवार्य है। उन्होंने कामगारों से अपील की है कि वे लोकमित्र केंद्र में जाकर या कामगार कल्याण बोर्ड के कार्यालय में ई-केवाईसी (आधार वेरिफिकेशन) करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन




--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed