{"_id":"656b6631c744ffe34305b416","slug":"notice-to-pwd-for-not-compensating-the-loss-chamba-news-c-88-1-ssml1006-13343-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नुकसान की भरपाई न करने पर पीडब्ल्यूडी को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नुकसान की भरपाई न करने पर पीडब्ल्यूडी को नोटिस
Sun, 03 Dec 2023 10:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 03 Dec 2023 10:43 AM IST
विज्ञापन
चंबा। सड़क निर्माण के दौरान वन भूमि को नुकसान पहुंचाने की भरपाई न होने पर वन विभाग ने लोक निर्माण विभाग को नोटिस जारी किया है। वन विभाग ने पीडब्ल्यूडी को डैमेज रिपोर्ट के आधार पर शीघ्र भरपाई करने को कहा है। अगर भरपाई नहीं की जाती है तो मामला अदालत ले जाया जाएगा।
जानकारी के अनुसार चंबा-खज्जियार और सिल्लाघ्राट मार्ग के विस्तारीकरण के दौरान ठेकेदारों ने मिट्टी को डंपिंग साइटों में फेंकने के बजाय वन भूमि पर फेंक दिया था। इससे वन भूमि का काफी नुकसान पहुंचा है। इसको लेकर संबंधित बीटों के वन रक्षकों ने मौके पर डैमेज रिपोर्ट तैयार कर पीडब्ल्यूडी भी भेजी, लेकिन डैमेज रिपोर्ट के अनुसार वन विभाग को अदायगी नहीं की।
इसके कारण अब वन परिक्षेत्र अधिकारी चंबा ने लोक निर्माण विभाग मंडल चंबा को नोटिस जारी करके लंबित डीआर (डैमेज रिपोर्ट) की शीघ्र भरपाई करने के लिए कहा है। साथ ही पीडब्ल्यूडी को कहा है कि अगर डैमेज रिपोर्ट में दी गई धनराशि का भुगतान नहीं किया जाता है तो वन विभाग सभी डैमेज रिपोर्ट को अदालत में पेश करेगा।
विज्ञापन
वन विभाग करवाएगा भूमि पर कार्य
वन विभाग अगर मामले को अदालत में ले जाता है तो लोक निर्माण विभाग की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार भी गंभीर हो चुकी है। वहीं, न्यायपालिका की तरफ से भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर समय-समय पर दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। ऐसे में पीडब्ल्यूडी को नोटिस के अनुसार शीघ्र वन विभाग को डैमेज रिपोर्ट में दी गई धनराशि का भुगतान करना होगा। इस राशि से वन विभाग संबंधित भूमि पर पौधरोपण सहित अन्य कार्य करवाएगा।
लोक निर्माण विभाग नहीं कर रहा भुगतानः मनोज
वन परिक्षेत्र अधिकारी चंबा मनोज कुमार ने बताया कि कुछ डैमेज रिपोर्ट पिछले लंबे समय से लंबित हैं, जिनका भुगतान पीडब्ल्यूडी नहीं कर रहा है। इसी कारण पीडब्ल्यूडी मंडल चंबा को नोटिस जारी किया है। यदि अब भी डैमेज रिपोर्ट का भुगतान नहीं किया जाता है तो उन डैमेज रिपोर्ट को अदालत में पेश किया जाएगा।
वन विभाग की ओर से विभाग के साथ पत्राचार किया गया है। जल्द मामले को हल करने के लिए उचित प्रयास किए जाएंगे।
-राजीव कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी