{"_id":"6776ca6934dc20e80403d80c","slug":"notice-to-contractor-for-spreading-pollution-from-coal-tar-plant-chamba-news-c-88-1-ssml1006-140977-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: तारकोल प्लांट से प्रदूषण फैलाने पर ठेकेदार को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: तारकोल प्लांट से प्रदूषण फैलाने पर ठेकेदार को नोटिस
Thu, 02 Jan 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 02 Jan 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चंबा-खज्जियार मार्ग का गजनूई के पास तारकोल प्लांट से हो रहे प्रदूषण को लेकर पीसीबी ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। प्लांट से काफी अधिक मात्रा में काला धुआं निकल रहा था। इससे आसपास के हरे-भरे पेड़ों सहित पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा था। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने जब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सूचना दी तो उसके तुरंत बाद पीसीबी की टीम ने तारकोल प्लांट का निरीक्षण किया। वहां पर प्लांट से निकलने वाले धुएं को लेकर पीसीबी टीम ने ठेकेदार को लताड़ लगाई। साथ ही उसे नियमानुसार काम करने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। इसमें उसे हिदायत दी गई है कि यदि उसने अपने तारकोल प्लांट में पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए उचित व्यवस्था नहीं की तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
लोक निर्माण विभाग 19 करोड़ की लागत से चंबा-खज्जियार मार्ग का विस्तारीकरण करवा रहा है। इसमें सड़क की चौड़ाई से लेकर मेटलिंग, टारिंग और दुर्घटना संभावित स्थानों पर क्रैश बैरियर लगाए जा रहे हैं। सड़क पर तारकोल डालने के लिए यह प्लांट लगाया है। प्लांट लगाने की अनुमति देते समय पीसीबी ने यह साफ किया था कि इस प्लांट से पर्यावरण प्रदूषित नहीं होना चाहिए। लेकिन पिछले माह प्लांट में काला धुआं इतनी अधिक मात्रा में बढ़ गया कि आसपास के लोग इस धुएं से काफी परेशान हो गए। उन्होंने इसकी शिकायत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में कर दी।
पीसीबी के सहायक अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि चंबा-खज्जियार मार्ग पर संचालित तारकोल प्लांट में प्रदूषण को लेकर संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। यदि ठेकेदार ने इसमें सुधार नहीं किया तो उसका प्लांट बंद भी किया जा सकता है।