फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Notice to 40 chemists for not keeping correct records of drugs used in intoxication

Chamba News: नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाओं का सही रिकॉर्ड नहीं रखने पर 40 केमिस्ट को नोटिस

Sun, 08 Sep 2024 09:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 08 Sep 2024 09:36 PM IST
विज्ञापन
Notice to 40 chemists for not keeping correct records of drugs used in intoxication
चंबा। चंबा में दवा विक्रेता नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों का सही रिकॉर्ड रखने में लापरवाही बरत रहे हैं। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने चंबा के 40 दवा विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

इन विक्रेताओं को सात दिन के भीतर नोटिस का जवाब देना होगा। अन्यथा, उनके खिलाफ विभाग कार्रवाई कर सकता है। छह केमिस्ट के खिलाफ पहले ही विभाग सख्त कार्रवाई कर चुका है। इन केमिस्ट के पास भी नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों का रिकॉर्ड सही नहीं पाया गया था। इसके चलते विभाग ने उनके लाइसेंस कुछ समय के लिए सस्पेंड कर दिया है। दुकानों को भी बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। यदि जिले के अन्य केमिस्ट ने भी दवाइयों के रिकॉर्ड को लेकर व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो विभाग उनके लाइसेंस भी सस्पेंड कर सकता है। विभाग ने रिकॉर्ड रखने के लिए दवा विक्रेताओं को पहले ही सचेत किया था। चंबा में कार्यरत दवा निरीक्षक ने सभी दवा विक्रेताओं को निर्देश दिए थे कि वे नशीली दवाइयों के क्रय-विक्रय का पूरा रखें। किस व्यक्ति को यह दवाई दी गई। किस डॉक्टर ने पर्ची पर दवाई लिखी थी। इसका पूरा रिकॉर्ड बनाकर हर माह पांच तारीख को स्वास्थ्य विभाग के पास जमा करवाना था, लेकिन चंबा के 40 से अधिक दवा विक्रेताओं ने ऐसी दवाइयां तो बेचीं, लेकिन उनका रिकॉर्ड नहीं रखा। विभाग को भी सही रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं करवाया। दवा निरीक्षक ने ऐसे दवा विक्रेताओं की सूची स्टेट ड्रग कंट्रोलर को भेजी। वहां से दवा विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

--
स्टेट ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर ने बताया कि नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों का सही रिकॉर्ड नहीं रखने पर 40 दवा विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। सात दिन के भीतर दवा विक्रेताओं को नोटिस का जवाब देना होगा। अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed