{"_id":"61ddadbef0d63a2af3257ef5","slug":"notice-given-for-non-deposit-of-electricity-bill-chamba-news-sml396393352","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल जमा न करवाने पर थमाए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल जमा न करवाने पर थमाए नोटिस
विज्ञापन
Notice given for non-deposit of electricity bill
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। शहरी और आसपास के क्षेत्रों के तहत बिजली उपभोक्ताओं पर बोर्ड ने शिकंजा कस दिया है। बोर्ड ने बिल न जमा करवाने पर उन्हें नोटिस जारी किए हैं। नोटिस के माध्यम से बोर्ड ने 15 दिन के भीतर बिजली बिल जमा करवाने के आदेश दिए हैं।
बोर्ड ने साफ किया है कि अगर इस अवधि में उपभोक्ता बिल जमा नहीं करवाते हैं तो उनके कनेक्शन 15 दिन बाद काट दिए जाएंगे। प्रारंभिक चरण में अस्थायी तौर पर कनेक्शन काटे जाएंगे। दोबारा कनेक्शन लेने के लिए 250 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा। बोर्ड की इस कार्रवाई के बाद उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार बोर्ड ने 790 उपभोक्ताओं से करीब 31,59, 282 की राशि बिजली बिल के रूप में वसूलनी है।
हालांकि, इसके बारे में कई बार बोर्ड ने उपभोक्ताओं को निर्देशित किया लेकिन बोर्ड के आदेशों को उपभोक्ताओं ने हल्के में लिया। बहरहाल, अब बोर्ड ने नोटिस जारी कर 15 दिन का समय उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करवाने के लिए दिया है। इस अवधि में बिल जमा न करवाने पर अग्रिम कार्रवाई बोर्ड की तरफ से की जाएगी। विद्युत बोर्ड उपमंडल प्रथम के अधिशासी अभियंता राज सिंह ने खबर की पुष्टि की है।