{"_id":"58e666774f1c1b41485b5fb1","slug":"not-solve-the-multiple-and-divide-of-eight-class-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह कैसी शिक्षा, गुना भाग नहीं जानते आठवीं के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यह कैसी शिक्षा, गुना भाग नहीं जानते आठवीं के बच्चे
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
Updated Thu, 06 Apr 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतत मूल्यांकन प्रणाली से बेशक बच्चे अगली क्लास में जा रहे हैं लेकिन शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है।
विज्ञापन
सातवीं-आठवीं के बच्चों को गुणा भाग नहीं आ रहा है। पांचवीं तक के बच्चों को एक से सौ तक गिनती नहीं आ रही है।
यह खुलासा खुद शिक्षा विभाग ने किया है। भटियात उपमंडल के आधा दर्जन स्कूलों में शिक्षा विभाग की टीम ने शिक्षा के स्तर को जांचने के लिए निरीक्षण किया। इसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
प्रिंसिपल इंस्पेक्शन अशोक कुमार और विनय कुमार ने बताया कि सातवीं-आठवीं के विद्यार्थियों को गुणा भाग के सवाल हल करने नहीं आ रहे हैं। पांचवीं स्तर के विद्यार्थियों को ढंग से गिनती तक नहीं आ रही है।
विज्ञापन
कहा कि उन्होंने रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है। हाल ही में शिक्षा विभाग ने स्कूलों का निरीक्षण किया है। शिक्षा के गिरते स्तर को लेकर शिक्षकों पर भी गाज गिरने की तलवार लटक गई है।
विज्ञापन
सतत मूल्यांकन प्रणाली के कारण अध्यापकों को बच्चों को कोई न कोई ग्रेड देकर पास करना पड़ रहा है। इससे शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। शिक्षा विभाग के निरीक्षण विंग ने स्कूल प्रभारियों को बेहतर शिक्षा बच्चों को मुहैया करवाने के आदेश दिए हैं। साथ ही अन्य कमियों को भी दूर करने के निर्देेश दिए हैं।
...
इन स्कूलों में किया गया निरीक्षण
शिक्षा विभाग के निरीक्षण विंग ने भटियात क्षेत्र के मिडल स्कूल खदेड़, सीनियर सेकेेंडरी स्कूल हटली, प्राइमरी स्कूल हटली, प्राइमरी स्कूल बलाणा, सीनियर सेकेंडरी स्कूल थुलेल, मिडल स्कूल कंगरोटी और सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुलारा का निरीक्षण किया है। इस दौरान प्रिंसिपल इंस्पेक्शन अशोक कुमार व विनय कुमार मौजूद रहे।
...
आलाधिकारियों को सौंपी रिपोर्ट : जलालदीन
शिक्षा विभाग के इंस्पेक्शन विंग के उपनिदेशक जलालदीन ने कहा कि स्कूलों में शिक्षा का स्तर गिर रहा है। भटियात के कुछेक स्कूलों में शिक्षा का स्तर इतना निम्न हैं कि दूसरी कक्षा में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को एक से सौ तक गिनती ही नहीं आ रही है। कहा कि रिपोर्ट तैयार कर आलाधिकारियों को सौंप दी है।
000