फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   nomination

नगर निकाय चुनाव : मैदान में उतरे 137 प्रत्याशी

Mon, 28 Dec 2020 09:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
nomination
चंबा। नगर निकाय चुनावों के लिए सजे मैदान में 137 प्रत्याशियों ने हुंकार भरी है। सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन 63 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। कनगर परिषद चंबा और नगर परिषद डलहौजी सहित नगर पंचायत चुवाड़ी के 27 वार्डों से अब 137 प्रत्याशी आमने-सामने हैं। अब देखने वाली बात यहां ये रहेगी कि नामांकन वापसी के दिन कितने प्रत्याशी चुनावी रण से बाहर जाते हैं। खैर, नगर निकाय चुनावों ने ठंड के मौसम में गर्मी जरूर पैदा करने का काम किया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि नगर परिषद चंबा के तहत आते 11 वार्डों से सोमवार को नामांकन पत्र भरने के अंतिम दिन 13 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। जिससे अब नप चंबा में 47 प्रत्याशी आमने-सामने हो गए हैं। तो वहीं, नगर परिषद डलहौजी के 9 वार्डों की बात की जाए तो यहां सोमवार को सबसे अधिक 39 प्रत्याशियों ने हुंकार भरते हुए अपने नामांकन भरे। अब डलहौजी के 9 वार्डो में 67 प्रत्याशियों के बीच जीत-हार का दारोमदार रह सकता है। वहीं, नगर पंचायत चुवाड़ी के 7 वार्डों में सोमवार को 11 नामांकन भरे। जिससे अब चुनावी हुंकार भरने वालों की संख्या 23 पहुंच गई है। सोमवार को नप चंबा, डलहौजी और नपं चुवाड़ी में 63 प्रत्याशियों ने नामाकंन पत्र भरे।
विज्ञापन

एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार को 13 प्रत्याशियों ने नामांकन भरें। अब 47 प्रत्याशी चुनाव में उतरे हैं।
एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर ने बताया कि सोमवार को 39 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। कुल 67 प्रत्याशी अब चुनावी समर में है।
एसडीएम भटियात बचन सिंह ने बताया कि 11 प्रत्याशियों ने सोमवार को पर्चे भरे। कुल 23 प्रत्याशी चुनावी रण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed