फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   No trace of Polish pilot found even on fourth day

Chamba News: पोलैंड के पायलट का चौथे दिन भी नहीं लगा सुराग

Fri, 27 Oct 2023 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 27 Oct 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
No trace of Polish pilot found even on fourth day
बैजनाथ (कांगड़ा)। पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड़-बिलिंग घाटी से फ्री फ्लायर के तौर पर बिलिंग से सोमवार को उड़ान भरने वाले लापता चल रहे पोलैंड के 70 वर्षीय पायलट कुलविक का घटना के चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका है। पायलट की तलाश में मंगलवार और बुधवार को दो हेलिकाप्टरों की मदद ली गई थी। बुधवार को हेलिकाप्टर से गए बचाव दल ने धर्मशाला के खनियारा की पहाड़ियों के पीछे 12,000 फीट की ऊंचाई पर पोलैंड के इस पायलट का हार्नेस और पैराग्लाइडर तलाश कर लिया था। अब शुक्रवार को एनडीआरएफ की टीम पायलट की तलाश करेगी। अंदेशा जताया जा रहा है कि पायलट पैराग्लाइडर के आसपास ही होगा। दुर्घटना वाले इस स्थान पर बर्फ मौजूद है और यहां पर माइनस डिग्री तापमान है। प्रशासन ने पायलट की एंबेसी से भी संपर्क किया है और बड़ी क्षमता के हेलिकाप्टर या फिर भारतीय सेना की मदद के लिए आग्रह किया है। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर पायलट के होने की उम्मीद है, उस स्थान तक पहुंच पाना बहुत मुश्किल है और अब ऐसी परिस्थितियों में पायलट को बाहर निकलना कठिन नजर आ रहा है। एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने बताया कि पायलट की तलाश के लिए शुक्रवार को एनडीआरएफ की टीम की मदद ली जाएगी और पायलट की एंबेसी से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed