{"_id":"609939208ebc3e477a475e06","slug":"no-obeyed-covid-rules-in-chamba-chamba-news-sml369875890","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में दो गज की दूरी को भूले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में दो गज की दूरी को भूले लोग
विज्ञापन
चंबा। जिले में सोमवार को लॉकडाउन नियमों की लोग धज्जियां उड़ाते दिखे। लोग घरों से अन्य दिनों की तरह की बाहर सड़कों पर आवाजाही करते दिखे। वहीं, दूसरी ओर वाहनों की सड़कों पर आवाजाही भी बेरोकटोक जारी रही। हालांकि, कई क्षेत्रों में पुलिस टीमें भी वाहनों की चेकिंग के लिए मुस्तैद रही। सुबह दस बजे बाजारों के खुलते ही राशन, सब्जी और दवाई की दुकानों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कुल मिला कर जिले में सोमवार को लगाए गए लॉकडाउन की लोग अवहेलना करते दिखे।
वैश्विक महामारी के बढ़ते संक्रमण के मामलों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। कोविड महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रदेश सरकार ने दुकानें खोलने और बंद करने का समय निर्धारित किया है। राशन, सब्जी और दवाई की दुकानों में भी सामाजिक दूरी के नियम को दरकिनार कर लोग खरीदारी करने में जुटे रहे। कई जगह निरीक्षण पर निकली पुलिस ने लोगों को सामाजिक दूरी का पाठ पढ़ाया।
चौगान नंबर दो में बनाई गई अस्थायी सब्जी मंडी में लोग खरीदारी करने के लिए उमड़ पड़े। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज चंबा परिसर में स्थित सैंपलिंग सेंटर में भी लोग कोविड नियमों को धत्ता बता कर सैंपल देते दिखे। लोगों की भीड़ नियंत्रण करने के लिए वहां पर कोई भी सुरक्षा कर्मचारी नहीं दिखा। पुलिस अधीक्षक अरुल कुुमार ने कहा कि कोविड नियमों का पालन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि लोग बेवजह अपने घरों से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
राशन, दवाई व सब्जी लेने के लिए परिवार का एक ही सदस्य घरों से बाहर निकले। उपायुक्त डीसी राणा ने कहा कि जिले में मंगलवार से लॉकडाउन के नियम और सख्त हो जाएंगे। बेवजह लोग अपने घरों से बाहर न निकलें। वैश्विक महामारी लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रही है। इसका सबसे बड़ा उपाय सुरक्षा और बचाव ही है।