{"_id":"637bb0af95a9f109e1033e79","slug":"no-fire-station-for-12-panchayats-of-holi-chamba-news-sml4285089107","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली की 12 पंचायतों के लिए नहीं फायर स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली की 12 पंचायतों के लिए नहीं फायर स्टेशन
विज्ञापन
होली (चंबा)। उपतहसील होली के तहत 12 पंचायतों के लिए फायर स्टेशन की सुविधा नहीं है। हालात यह हैं कि इन पंचायतों में अगर कोई अग्निकांड हो जाता है तो 30 किमी दूर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलाना पड़ता है। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचती है तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका होता है। ग्रामीणों का कहना है कि होली में फायर स्टेशन की दरकार है। इसके बारे में वे कई बार सरकार से भी मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक समस्या का हल नहीं निकाला गया है। इससे ग्रामीणों में काफी रोष है।
होली मुख्यालय के दायरे में दयोल, बजोल, न्याग्रां, कुठेड़, लामू, सांह, क्वारंसी, चन्हौता और होली पंचायतों की करीब 9,000 की आबादी आती है। क्षेत्र से फायर स्टेशन करीब 30 किलोमीटर दूर खड़ामुख में है लेकिन यहां से गाड़ी पहुंचने में काफी समय लग जाता है। इससे अग्निकांड से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध नहीं हैं। ग्रामीणों कमल सिंह, अजय कुमार, भिलो राम, राकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, अजय कुमार, राज सिंह आदि ने बताया कि होली में फायर स्टेशन खुलने से क्षेत्र की एक दर्जन पंचायतों को लाभ होगा।
अग्निकांड से होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। उन्होंने मांग की है कि होली में जल्द फायर स्टेशन खोला जाए जिससे अग्निकांड होने पर तुरंत फायर ब्रिगेड उपलब्ध हो सके। होली के नायब तहसीलदार टीआर ठाकुर का कहना है कि इसके बारे में जल्द उचित प्रयास किए जाएंगे।