{"_id":"602809968ebc3ee97e292da6","slug":"no-fascility-of-fire-station-chamba-news-sml360876543","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निकांड होने पर 30 किमी दूर से आती है गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निकांड होने पर 30 किमी दूर से आती है गाड़ी
विज्ञापन
होली (चंबा)। उपतहसील होली के तहत एक दर्जन पंचायतों को फायर स्टेशन की सुविधा नहीं है। हालात यह हैं कि इन पंचायतों में अगर कोई अग्निकांड हो जाता है तो तीस किमी दूर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलाना पड़ता है। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचती है, तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका होता है। ग्रामीणों का कहना है कि होली में फायर स्टेशन की दरकार है। इसके बारे में वे कई बार सरकार से भी मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक समस्या का हल नहीं निकाला गया है। इससे ग्रामीणों में काफी रोष है।
होली मुख्यालय के दायरे में दयोल, बजोल, न्याग्रां, कुठेड़, लामू, सांह, क्वारंसी, चन्हौता और होली पंचायतों की करीब 9 हजार की आबादी आती है। क्षेत्र से फायर स्टेशन करीब तीस किलोमीटर दूर खड़ामुख में है। लेकिन, यहां से गाड़ी पहुंचने में काफी समय लग जाता है।
अग्निकांड से निपटने के लिए नहीं पुख्ता प्रबंध
कुलेठ़ पंचायत केे बंतूह निवासी ठाकुर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अग्निकांड से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध नहीं हैं। इससे ग्रामीणों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
कुलेठ़ निवासी सरणू ने बताया कि खड़ामुख से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने तक लोगों की संपत्ति जलकर राख हो जाती है। लिहाजा, क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र का होना अनिवार्य है।
होली निवासी मिलाप चंद ने बताया कि क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र न होने से एक दर्जन पंचायतें राम भरोसे हैं। ऐसे में क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र की बड़ी आवश्यकता है।
जब्बल निवासी महेश कुमार ने बताया कि होली में फायर स्टेशन खुलने से क्षेत्र की एक दर्जन पंचायतों को लाभ होगा। अग्निकांड से होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। उन्होंने विधायक जियालाल कपूर से मांग की है कि जल्द होली में फायर स्टेशन खोला जाए।
विधायक जियालाल कपूर ने बताया कि इसके बारे में मुख्यमंत्री से बात कर लोगों की मांग को पूरा करवाने के लिए भरसक प्रयास किए जाएंगे।