{"_id":"602d55eb8ebc3ee96b2732db","slug":"no-facilities-in-teesa-college-sfi-chamba-news-sml3613397115","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसा कॉलेज में नहीं सुविधाएं : एसएफआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसा कॉलेज में नहीं सुविधाएं : एसएफआई
विज्ञापन
महाविद्यालय तीसा में प्रधानाचार्य को ज्ञापन देते एसएफआई के पदाधिकारी।
- फोटो : Chamba
तीसा (चंबा)। महाविद्यालय तीसा में चारदीवारी न होने से विद्यार्थी अपने आप को असहज महसूस कर रहे हैं। महाविद्यालय में चल रही अन्य मांगों को लेकर एसएफआई इकाई तीसा ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। एसएफआई के इकाई सचिव ओम ने बताया कि कॉलेज की लाइब्रेरी में विद्यार्थियों को समय पर अखबार उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
इसके अलावा कॉलेज में कंप्यूटर लैब की व्यवस्था होने के बावजूद कंप्यूटरों को चालू नहीं किया गया है। कहा कि महाविद्यालय में चारदीवारी न होने की सूरत में बाहरी तत्व अक्सर हुड़दंग मचाते रहते हैं। इसके अलावा कर्मचारियों के पद रिक्त होने से कॉलेज में तैनात स्टाफ पर काम का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
परिसर सचिव ने बताया कॉलेज में पीने के पानी की भी उचित व्यवस्था नहीं है। इसके चलते विद्यार्थियों को पानी पीने के लिए महाविद्यालय परिसर से बाहर का रुख करना पड़ता है। कॉलेज प्राचार्य ने एसएफआई की ओर से सौंपे गए ज्ञापन संबंधी मांगों को जल्द पूरी करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर इकाई छात्रा उपसमिति संयोजक गणेशु, शकुंतला देवी, मोहिनी, रूप सिंह आदि मौजूद रहे।