फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   No equipment, ambulance is not getting the benefit

Chamba News: बिना उपकरण एंबुलेंस का नहीं मिल रहा लाभ

Mon, 04 Mar 2024 10:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
No equipment, ambulance is not getting the benefit
तेलका (चंबा)। कांगड़ा-चंबा से भाजपा सांसद किशन कपूर की ओर से सांसद निधि से तेलका को दी गई एंबुलेंस सुर्खियों में आ गई है। दरअसल, सांसद ने अपनी सांसद निधि से लोगों की समस्या को देखते हुए तेलका क्षेत्र को एंबुलेंस की सौगात दी। हैरत की बात ये है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक माह पूर्व सौंपी गई एंबुलेंस में न तो ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था है और न ही इसका बीमा है। लिहाजा, मरीजों को एंबुलेंस का कोई फायदा नहीं मिल रहा है। लिहाजा, क्षेत्र के मरीजों की एंबुलेंस संबंधी समस्या हल नहीं हुई है। ग्रामीणों ने साफ किया है कि मरीजों की सहूलियत के लिए प्रदान की गई एंबुलेंस का उन्हें कोई लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों मनोज कुमार, चमारू राम, राकेश कुमार, राहुल कुमार, संजीव कुमार, ज्ञान चंद, देस राज, पवन कुमार, संतोष आदि का कहना है कि इस एंबुलेंस का मरीजों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। एंबुलेंस में प्राथमिक उपचार तक की सहूलियत नहीं है। इसके अलावा यदाकदा कोई सांस की बीमारी या अन्य घायल व्यक्ति को एंबुलेंस में लेकर जाना हो तो इसमेंं ऑक्सीजन सिलिंडर तक की सुविधा नहीं है। इतना ही नहीं, यदि तेलका से चंबा तक जाना हो तो 1,500 रुपये का तेल और चालक का खर्चा तक अदा करना पड़ता है। कहा कि एंबुलेंस में मरीजों की सहूलियत के लिए उपकरण और अन्य व्यवस्था होती तो इससे ग्राम पंचायत बाड़का, मोड़ा, सालवां, भजोतरा, दरेकड़ी, सेरी, गवालू, करवाल पंचायतों की 15 हजार की आबादी को इसका लाभ मिलना था।
विज्ञापन

ग्राम विकास सुधार कमेटी बाड़का के अध्यक्ष प्रहलाद कुमार ने बताया कि सिर्फ एंबुलेंस दी गई है। इसके भीतर न तो मरीजों के लिए जरूरी उपकरण हैं और न ही इसका बीमा हुआ है। लिहाजा, यह एंबुलेंस जब से आई है, तब से खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ चंबा डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि ये एंबुलेंस हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं है। कहा कि जिस संस्था ने इसे लिया है, यदि वह इसे चलाने में असमर्थ है तो वे इसे स्वास्थ्य विभाग को सौंप सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed