फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   no corona xase in Ughral village till today

पुखरी पंचायत का उघराल गांव आज तक कोरोना मुक्त

Thu, 03 Jun 2021 06:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
no corona xase in Ughral village till today
बनीखेत (चंबा)। कोरोना महामारी से जहां जिले का कोई गांव अछूता नहीं रहा है, वहीं ग्राम पंचायत पुखरी का उघराल गांव अभी तक कोरोना मुक्त है। गांव के लोग सरकार और प्रशासन के आदेशों की पूरी तरह पालना कर रहे हैं। घर से बाहर निकलते समय मास्क और दो गज दूरी नियम की पूरी तरह से पालना की जा रही हैं। बाहर से जब ग्रामीण अपने घर लौटते हैं तो परिवार से मिलने से पहले वे साबुन से अपने हाथ धोते हैं ताकि कोरोना संक्रमण उनके घर तक न पहुंचे। इस गांव में 78 परिवार रहते हैं जो कोरोना संक्रमण को लेकर पूरी सावधानी बरत रहे हैं।
विज्ञापन

गांव में चार माह पहले बाहर से किराये पर रहने वाला एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकला था, जिसका गांव के अन्य लोगों के साथ कोई संपर्क नहीं था। संक्रमित होने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जबकि गांव का कोई भी स्थानीय निवासी अभी तक कोरोना संक्रमित नहीं हुआ है। गांव में बाहरी लोगों की आवाजाही पर भी पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। अंजान लोगों को गांव के भीतर आने की अनुमति नहीं दी जाती है।
विज्ञापन

यही नहीं, पंचायत प्रतिनिधि भी ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर अहम भूमिका निभा रहे हैं। ग्रामीणों की हरेक जरूरत को पूरा करने के लिए पंचायत प्रतिनिधि प्रयासरत रहते हैं। पंचायत प्रधान बीना देवी ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह से जिले में कई मौतें हुई हैं। वहीं, उनकी पंचायत का उघराल गांव अभी तक कोरोना से अछूता है। ग्रामीणों को जो भी दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं, गांव के लोग उसकी पूरी तरह पालना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू और लॉकडाउन के दौरान भी ग्रामीण अपने घरों में बैठे रहे। बिना वजह घरों से बाहर घूमने के लिए ग्रामीणों ने कोई लापरवाही नहीं दिखाई। यही वजह है कि यह गांव कोरोना से अछूता है। एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर ने कहा कि पुखरी पंचायत के उघराल के ग्रामीणों की सूझबूझ से गांव में कोरोना संक्रमण संबंधी कोई मामला सामने नहीं आया है। कहा कि इसका श्रेय पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed