फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   no classroom for nursing college

नर्सिंग स्कूल के लिए क्लासरूम तैयार नहीं कर पाया स्वास्थ्य विभाग

Fri, 22 Apr 2016 06:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Fri, 22 Apr 2016 06:55 PM IST
विज्ञापन
no classroom for nursing college
नर्सों का स्कूल - फोटो : अमर उजाला

मेडिकल कॉलेज हाथ से छिटकने के बाद अब चंबा में खुलने वाले सरकारी नर्सिंग स्कूल पर भी संकट के बादल नजर आ रहे हैं। जुलाई में नर्सिंग का बैच बैठेगा और चंबा में इसके लिए तैयारियां पूरी नहीं हैं। चंबा में सरकारी क्षेत्र में नर्सिंग स्कूल चलाने की कवायद पिछले साल से जारी है लेकिन अभी तक बैच नहीं बैठ पाया है।  

विज्ञापन


पिछले साल नर्सिंग स्कूल में स्टाफ नर्सों का होस्टल चल रहा था और नर्सें होस्टल खाली करने के लिए तैयार नहीं हुई। नर्सिंग स्कूल के लिए प्रिंसिपल व एक अन्य स्टाफ की भर्ती भी हो गई थी। करीब डेढ़ साल से नर्सिंग स्कूल के लिए तैनात दोनों पदाधिकारी चंबा में ही हैं। इस बार स्वास्थ्य विभाग व अस्पताल प्रबंधन ने स्टाफ नर्सों से होस्टल तो खाली करवा लिया है लेकिन अभी तक कमरों की व्यवस्था नहीं हो पाई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोक निर्माण विभाग को होस्टल के कमरों को गिराकर दोबारा से बनाने का आकलन तैयार करने के लिए कहा था और इस बारे में लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट अभी तक स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं पहुंची है।
विज्ञापन


नर्सिंग का बैच जुलाई माह में बैठता है और जून महीने से दाखिलों की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। चंबा में नर्सिंग स्कूल के लिए शुरूआती तौर पर 30 सीटें मंजूर की गई हैं लेकिन अव्यवस्था की वजह से यह तय नहीं हो पा रहा है कि जुलाई तक नर्सिंग स्कूल के लिए भवन तैयार हो पाएगा या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 लोक निर्माण विभाग से बात करेंगे : सीएमओ
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद शर्मा का कहना है कि नर्सिंग स्कूल के लिए प्रयास जारी हैं। उन्होंने आज ही पदभार संभाला है जल्द ही वे नर्सिंग स्कूल से जुड़ी फाइल की जांच करेंगे और संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी करेंगे। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग से भी चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed