फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   no classes in second floor

पंचायत ने भनोई स्कूल भवन की ऊपरी मंजिल पर कक्षाएं न लगाने के दिए निर्देश

Sun, 29 May 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Sun, 29 May 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन

शिक्षा खंड कियाणी के अंर्तगत आती प्राथमिक पाठशाला भनोई के भवन की छत से सीलिंग गिरने की विभागीय जांच सोमवार को शुरू होगी। हादसे के बाद दूसरे दिन रविवार का अवकाश होने की स्थिति में शिक्षा विभाग की ओर से कोई भी अधिकारी या नुमाइंदा स्थिति का जायजा लेेने के लिए स्कूल नहीं पहुंचा। हालांकि पंचायत प्रधान ने स्कूल प्रबंधन को स्पष्ट रूप से निर्देश जारी कर दिए हैं कि भवन की ऊपरी मंजिल पर किसी भी कीमत पर विद्यार्थियों को नहीं बिठाया जाए। क्योंकि क्षतिग्रस्त हुए कमरे के साथ वाले कक्ष की सीलिंग भी उसी हालत में है।

विज्ञापन


उधर बुद्धिजीवी वर्ग इस हादसे के बाद पूरे स्कूल भवन की हालत पर सवालिया निशान लगा रहा है। क्योंकि जिस तरह से अचानक इस भवन की छत से सीलिंग गिर गई। इस स्थिति में भवन निर्माण में प्रयोग की गई गुणवत्ता का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस भवन का निर्माण लगभग डेढ़ दशक पहले हुआ था। लेकिन इसका मरम्मत कार्य कब हुआ इस बारे में स्थिति साफ नहीं हो पाई। गौरतलब है कि शनिवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला भनोई के भवन की छत की सीलिंग गिर गई थी। जिसकी चपेट में आने से तीन छात्राओं को चोटें भी लगी थी। ऐसे में इस मामले की जांच से सोमवार को ही पर्दा हट पाएगा। शिक्षा विभाग इस मामले को हल्के से ले रहा है। हादसा होने के बाद दूसरे दिन अभी तक शिक्षा विभाग का कोई भी अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के हेतु मौके पर नहीं पहुंचा था। जिसके पीछे रविवार का अवकाश होना कारण बताया गया।
विज्ञापन


बीपीईओ शिक्षा खंड कियाणी साहब सिंह ने बताया कि उन्होंने अभी तक प्रभावित स्कूल का निरीक्षण नहीं किया है। निरीक्षण करने के बाद ही यथासंभव स्थिति के बारे में सही सही कहा जा सकता है। सोमवार को निरीक्षण करके आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। सिढ़कुंड पंचायत की प्रधान मधुबाला ने बताया कि स्कूल भवन की ऊपरी मंजिल कक्षाएं चलाने के लिहाज से सुरक्षित नहीं है। स्कूल प्रबंधन को नीचे के कमरे में कक्षाएं लगाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 तहसीलदार चंबा अमन राणा ने बताया कि इस बारे में शिक्षा विभाग ही अग्रिम कार्रवाई कर सकता है। बीपीईओ कियाणी इस दिशा में उचित कार्रवाई करने के लिए अधिकृत हैं। यहां से ही रिपोर्ट शिक्षा विभाग को जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed