{"_id":"667ee70649854682b70fb6de","slug":"no-case-of-child-labor-found-in-dalhousie-market-chamba-news-c-88-1-cmb1003-128003-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: डलहौजी बाजार में नहीं मिला बाल श्रम का कोई मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: डलहौजी बाजार में नहीं मिला बाल श्रम का कोई मामला
Fri, 28 Jun 2024 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 28 Jun 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
चंबा के डलहौजी में बाल श्रम को लेकर निरीक्षण के दौरान संयुक्त टीम।संवाद
डलहौजी (चंबा)। बाल श्रम की रोकथाम के लिए संयुक्त टीम ने पैन इंडिया रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन कैंपेन ऑफ चाइल्ड एंड एडोलसेंट के तहत औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान दुकानों समेत होटलों और ढाबों में व्यवस्था जांची गई। औचक निरीक्षण के दौरान कोई भी बाल श्रम का मामला सामने नहीं आया। संयुक्त टीम ने बाल मजदूरी, बाल विवाह एवं बाल शोषण आदि बुराई पर दुकानदारों को जागरूक किया गया। टीम में एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज, श्रम निरीक्षण ऋषभ चौधरी, जिला बाल कल्याण समिति से निशा बहल, जिला बाल संरक्षण इकाई से विधि एवं परिवीक्षा अधिकारी माला शर्मा, जिला बाल संरक्षण इकाई से परामर्शदाता स्नेह शर्मा, पर्यवेक्षक विक्की जरियाली मौजूद रहे। टीम ने दुकानदारों और ढाबा संचालकों को बताया कि वह छोटे बच्चों को दुकान तथा घर में काम पर न रखें। लोगों को यह भी बताया गया कि बाल श्रम से जुड़ी किसी भी सूचना को जिला बाल संरक्षण इकाई चंबा, चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 व पुलिस की आपातकालीन सेवा 100, 112 नंबर पर दिया जा सकता है।
--