फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   No bus service available to reach college; students face daily hardship

Chamba News: कॉलेज पहुंचने के लिए नहीं मिली बस सेवा, रोजाना परेशानी झेल रहे विद्यार्थी

Mon, 19 Oct 2026 10:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 19 Oct 2026 10:29 AM IST
विज्ञापन
No bus service available to reach college; students face daily hardship
सलूणी (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय सलूणी में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बस सुविधा न मिलने के कारण रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने कहा कि तेलका से सलूणी कॉलेज तक सरकारी बस चलाने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है लेकिन बार-बार आग्रह करने और प्रस्ताव देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। यह मामला उपमुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाया गया था।
इसके बावजूद अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। विद्यार्थी अविनाश ठाकुर, प्रियंका कुमारी, शीतल कुमारी, रीता देवी, मनीष कुमार और पीयूष कुमार ने बताया कि कॉलेज लगने के समय इस रूट पर कोई बस उपलब्ध नहीं होती।
विज्ञापन

इसके चलते उन्हें समय पर कॉलेज पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बस सुविधा के अभाव में उन्हें दूसरे साधनों पर निर्भर रहना पड़ता है। इससे उनका समय प्रभावित होने के साथ नियमित रूप से कक्षाओं में पहुंचना भी चुनौती बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने मांग की कि उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए तेलका से राजकीय महाविद्यालय सलूणी तक कॉलेज के समय के अनुसार सरकारी बस सेवा शुरू की जाए, ताकि उन्हें रोजाना होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।
उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। जैसे ही बस की व्यवस्था होगी, उसे इस रूट पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed