फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   no bridge in tadgra

तड़ग्रां के लिए जान जोखिम में डाल रहे लोग, नहीं बना पुल

Fri, 01 Apr 2016 07:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Fri, 01 Apr 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन
no bridge in tadgra
तड़ग्रा में पुल न होने के घरूरू में रावी नदी पार करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय से करीब चार किमी की दूरी पर स्थित तडग़्रां वासियों को जान जोखिम में डाल घरूरू के रास्ते रावी नदी को पार करना पड़ रहा है। वर्ष 1995 में आई बाढ़ के बाद तडग़्रां वासियों का पैदल रास्ता भारी भूस्खलन के कारण ढह गया था। जहां पर दोबारा रास्ते का निर्माण नहीं किया जा सका।

विज्ञापन


इसके बाद सरकार व प्रशासन से लगातार मांग करने बाद उनके लिए रावी नदी के पर एक रोपवे (घरूरू) का निर्माण किया गया था। तब से लेकर आज तक तड़ग्रां के लोग घरूरू के रास्ते ही रावी नदी को पार कर रहे हैं। कई बार घरूरू खराब होने के वजह से छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं। परंतु उसके बाद भी तड़ग्रां के लोगों के लिए पैदल पुल का निर्माण नहीं हो पाया है। स्थानीय निवासी ओमकार सिंह, एन सिंह, प्यार सिंह, सन्नी, बबलू, अशोक  कुमार, सोनू, बलदेव कुमार, पुन्नू राम व संजय कुमार ने बताया कि रावी नदी का जलस्तर कम होने के बाद ग्रामीण रावी नदी के बीच से आवाजाही करते हैं। ऐसे में कोई अप्रिय घटना होने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को घरूरू के रास्ते आवाजाही करने में भारी दिक्कतें पेश आती हैं। घरूरू में कई बार स्कूली बच्चे रावी नदी को पार करते समय फंस चुके हैं। जिसे स्थानीय लोगों व अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बचाया गया था। तड़ग्रां निवासी काफी समय से सरकार व प्रशासन से तडग़्रां के लिए पैदल पुल के निर्माण की मांग कर रहे हैं परंतु हर बार उन्हें केवल आश्वासन के सिवा कुछ भी हाथ नहीं लगता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed