Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   No attention was paid to the oxygen plant which was closed during the Corona period

Chamba News: कोरोना काल में बंद ऑक्सीजन प्लांट की नहीं ली सुध

Mon, 26 May 2025 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
No attention was paid to the oxygen plant which was closed during the Corona period
चंबा। जिले के क्षय रोग अस्पताल में लाखों की राशि खर्च करके स्थापित किया ऑक्सीजन प्लांट दम तोड़ चुका है। वर्तमान समय में मरीजों को इस ऑक्सीजन प्लांट का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान क्षय रोग अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कर 20 बिस्तरों तक पाइप लाइन के जरिये ऑक्सीजन पहुंचाने की व्यवस्था की गई थी। लेकिन, वैश्विक महामारी कोराेना के खत्म होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसकी दोबारा सुध लेना गंवारा नहीं समझा। अब यहां महज क्षय रोगियों को दाखिल किया जा रहा है। हालांकि, जिला चंबा में वर्तमान समय में मेडिकल कॉलेज, चुवाड़ी और डलहौजी में तीन ऑक्सीजन प्लांट काम कर रहे हैं। ऐसे में कोरोना का नए वेरिएंट यदि भयावह रूप धारण करता है तो जिलावासियों के लिए यह खतरे की घंटी से कम नहीं होगा। उधर, स्वास्थ्य विभाग कोरोना के नए वेरिएंट से लड़ने के लिए पूरी तरह से स्वयं को तैयार बता रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग जिले में वर्तमान समय में कोरोना मरीजों के लिए 667 बिस्तरों की व्यवस्था का दावा कर रहा है। इसमें 213 बिस्तर ऑक्सीजन की लाइप लाइन से जुड़े हैं। 16 आईसीयू बेड और 80 वेंटिलेटर मौजूद हैं। ए श्रेणी के 47 सिलिंडर, बी के 205 और डी श्रेणी के 1288 ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध हैं। इसके अलावा ऑक्सीजन का स्तर जांचने के लिए 1687 ऑक्सीमीटर उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पैरासिटामोल की 500 एमजी की छह लाख 88 हजार टेबलेट, जबकि 650 एमजी की 25 हजार टेबलेट उपलब्ध हैं। एन-95 मास्क 5700, ट्रिपल लेयर मास्क 21100, पीपी किट 1830, ग्लव्ज साढ़े छह नंबर 24032, सात नंबर ग्लव्ज 18050, चश्मे 3835 और फेस शील्ड 7580 उपलब्ध हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपिन ठाकुर ने बताया कि कोरोना के नए वेरिएंट से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed