{"_id":"67a4a7e4dbdcc93fa4010f83","slug":"niti-aayog-team-reached-aspirational-block-teesa-chamba-news-c-88-1-ssml1006-143289-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: आकांक्षी ब्लॉक तीसा में पहुंची नीति आयोग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: आकांक्षी ब्लॉक तीसा में पहुंची नीति आयोग की टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में जांचेगी खामियां
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। आकांक्षी ब्लॉक तीसा में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में चल रही खामियों का रिकॉर्ड केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। इसके लिए दिल्ली से नीति आयोग की टीम वीरवार को तीसा पहुंची थी। यहां पर खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सभागार में उन्होंने विभिन्न खंड स्तरीय विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र सहित अन्य विभागों में चल रही स्टाफ की कमी के बारे में जानकारी जुटाई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय सेना के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) का प्रतिनिधित्व करने वाले ब्रिगेडियर मृदुल शर्मा और गुरबीर सिंह ने की। इस दौरान डीपीओ चंबा जीवन कुमार, बीडीओ तीसा महेश चंद और सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधियों के साथ उनकी प्रक्रियाओं और संचालन को समझने के लिए चर्चा भी की गई। बैठक के बाद ब्रिगेडियर मृदुल शर्मा और गुरबीर सिंह ने सिविल अस्पताल तीसा और गुवाड़ी में आंगनबाड़ी केंद्र सहित कई स्थानीय सुविधाओं का निरीक्षण किया।