फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Nishant and Radhika topped in 100 meter race

Chamba News: 100 मीटर दौड़ में निशांत और राधिका अव्वल

Fri, 20 Jan 2023 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 20 Jan 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Nishant and Radhika topped in 100 meter race
बारगाह मैदान में जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नेहरू युवा केंद्र चंबा और जिला एथलेटिक्स संघ चंबा की ओर से बारगाह मैदान में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का पुलिस उप अधीक्षक अजय कुमार ने शुभारंभ किया। 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में निशांत प्रथम, वरुण द्वितीय और कृष्णा तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में राधिका पहले, रंजू देवी दूसरे और कनिका ठाकुर तीसरे स्थान पर रही। लड़कों की 800 मीटर दौड़ में आफताब पहले, ललित कुमार दूसरे और पंकज शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की 800 मीटर मीटर दौड़ स्पर्धा में तनिष्का बरयाल प्रथम, शालू द्वितीय और रंजू देवी तृतीय स्थान पर रही। लड़कों की 1500 दौड़ स्पर्धा में केवल कृष्ण ने पहला, बिट्टू ने दूसरा और मनोज कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की लंबी कूद में मनीष, निशांत और वरुण ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। नेहरू युवा केंद्र चंबा के जिला युवा अधिकारी विवेक कुमार ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न ब्लॉकों से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें एथलेटिक्स, कबड्डी, वाॅलीबाल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। एथलेटिक संघ के प्रधान शौकत अली और जिला सचिव उमेश चौहान ने बताया कि इस प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों को जहां एक तरफ अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है तो वहीं दूसरी ओर उनका मनोबल बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed