{"_id":"6743678f14095588c906f0bb","slug":"nine-quarters-in-nhpc-colony-surangani-employees-belongings-reduced-to-ashes-chamba-news-c-88-1-ssml1004-137932-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एनएचपीसी काॅलोनी सुरंगाणी में नौ क्वार्टर, कर्मचारियों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एनएचपीसी काॅलोनी सुरंगाणी में नौ क्वार्टर, कर्मचारियों का सामान राख
Sun, 24 Nov 2024 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 24 Nov 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
चंबा के सुरंगाणी में धू-धू कर जलते क्वार्टर। संवाद
सलूणी (चंबा)। उपमंडल सलूणी के एनएचपीसी काॅलोनी सुरंगाणी में भीषण अग्निकांड हुआ है। इसमें कंंपनी के कर्मचारियों के लिए बनाए नौ क्वार्टर जलकर राख हो गए। इस दौरान कर्मचारियों का सामान भी राख के ढेर में बदल गया। हालांकि इसमें कोई जान का नुकसान नहीं हुआ है। यह हादसा शनिवार देर रात हुआ।
इससे कंपनी और कर्मचारियों को 18 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। मामले की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड पहुंची। फायर ब्रिगेड टीम की ओर से आग पर नियंत्रण पाया। लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। अभी आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं, इस अग्निकांड के दौरान एक गैस सिंलिडर फटने से आग और भड़क गई थी। इसमें क्वार्टरों के साथ एक निजी मकान को भी नुकसान पहुंचा है।
फील्ड हॉस्टल में ठहराए प्रभावित
अग्निकांड में प्रभावितों को एनएचपीसी के फील्ड हॉस्टल में ठहराया गया है। एनएचपीसी प्रबंधन के निर्देशानुसार ये प्रभावित तब तक फील्ड हॉस्टल में रह सकेंगे, जब तक उनके रहने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो जाती है।
विज्ञापन
पूरी रात मची रही चीख-पुकार
रात 11 बजे के बाद अचानक आग की लपटें उठना शुरू हुईं। क्वार्टरों में मौजूद लोग अपने परिवार सहित किसी तरह बाहर निकले और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। इस दौरान एनएचपीसी की फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और बुझाने के प्रयास शुरू किए। रात भर चीख-पुकार मची रही। वहीं, दूसरी तरफ सलूणी से भी एक फायर बिग्रेड की टीम पहुंची। टीम ने आग पर नियंत्रण तो पा लिया। हालांकि कर्मचारी क्वार्टरों के भीतर रखे सामान को नहीं बचा पाए। रविवार को तहसीलदार भूपेंद्र कश्यप की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची। टीम ने नुकसान का आकलन किया।
इन्हें पहुंचा नुकसान
इस अग्निकांड में अनीता कुमारी, किशोर कुमार, संदीप, जन्म सिंह, जीवन सिंह, सुरजीत सिंह, रविंद्र कुमार और माधो राम के चाद्दरपोश क्वार्टर जल गए और इनका सामान भी नहीं बचा। इस घटना में अशोक कुमार के निजी भवन काे भी नुकसान पहुंचा है। वह निजी कार्याें के चलते परिवार सहित दिल्ली गए थे।
घटनास्थल का मौका कर लिया गया है। प्रारंभिक नुकसान रिपोर्ट तैयार कर ली है। करीब 18 लाख रुपये प्रारंभिक नुकसान आंका जा रहा है। इसे प्रशासन को सौंपा जाएगा। प्रभावितों के रहने की व्यवस्था कर दी गई है।
भूपेंद्र कश्यप, तहसीलदार सलूणी