फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   NH will be double lane from Bagga to Bharmour

बग्गा से भरमौर तक डबल लेन होगा एनएच

Wed, 04 Aug 2021 06:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
NH will be double lane from Bagga to Bharmour
NH will be double lane from Bagga to Bharmour
चंबा। चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग बग्गा से भरमौर तक डबललेन बनेगा। इसको लेकर एनएच प्राधिकरण ने कवायद शुरू कर दी है। बग्गा से भरमौर तक 54 किलोमीटर लंबे भाग को डबललेन करने के लिए एनएच प्राधिकरण की ओर से सर्वे करवाया जा रहा है। इसको लेकर टेंडर आमंत्रित हो चुके हैं। इसी माह 18 अगस्त को टेंडर खोले जाएंगे। जिस कंपनी को यह टेंडर मिलेगा, वह अपनी आधुनिक मशीनों और कर्मचारियों के सर्वेक्षण से बग्गा से भरमौर तक सड़क को डबललेन करने की संभावना तलाशेगी।
विज्ञापन

अगर कंपनी के सर्वे में मार्ग को डबललेन करने की संभावना दिखी तो एनएच इस मार्ग को डबललेन करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा। गौरतलब है कि बग्गा से लेकर भरमौर तक सड़क काफी तंग है। साथ ही यह भाग चट्टानों से भरा हुआ है।
विज्ञापन

ऐसे में वहां पर भूस्खलन होने की संभावना भी बनी रहती है। इसलिए एनएच प्राधिकरण सड़क को डबललेन करने से पहले संभावनाओं को तलाशने में डटा है, जिससे डबललेन करने का कार्य शुरू करते समय किसी प्रकार की परेशानी पेश न आए। इसी तरह एनएच के द्रड्डा से चेहली भाग को भी डबललेन करने की संभावना तलाशी जाएगी, जिससे आने वाले समय में लोगों को पठानकोट से भरमौर तक डबललेन सड़क की सुविधा मिल सके। इस दिशा में एनएच प्राधिकरण गंभीरता से कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच के अधिशासी अभियंता राजीव शर्मा ने बताया कि बग्गा से भरमौर तक सड़क को डबललेन करने के लिए संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। इसके लिए एनएच प्राधिकरण की ओर से टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। संभावनाएं मिलने पर एनएच के इस भाग को भी डबललेन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed