{"_id":"6993555975293af79b031985","slug":"nh-repairs-done-during-disaster-payment-not-made-even-after-five-months-chamba-news-c-88-1-ssml1006-174863-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: आपदा में की एनएच की मरम्मत, पांच माह बाद भी नहीं हुआ भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: आपदा में की एनएच की मरम्मत, पांच माह बाद भी नहीं हुआ भुगतान
Mon, 16 Feb 2026 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
चंबा। अगस्त-सितंबर में आई आपदा से क्षतिग्रस्त हुए भरमौर एनएच के मरम्मत कार्याें में मशीनरी लगाने वाले करीब 100 ठेकेदारों को अब तक भुगतान नहीं हो पाया है। ठेकेदारों ने बताया कि पांच महीने से उनकी छह करोड़ की राशि एनएच प्राधिकरण के पास अटकी है।
ठेकेदार रोजाना प्राधिकरण के कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें हर बार निराश होकर लौटना पड़ रहा है। सरकार और विभाग के अधिकारियों ने उन्हें शीघ्र एनएच बहाल करने में मदद करने को कहा था।
इसके बाद सभी ठेकेदारों ने अपनी लेबर और मशीनरी लगाकर एनएच को बहाल करवाया। एक महीने तक एनएच में नई सड़क बनाने, डंगे लगाने, मलबा हटाने और क्रेट वर्क सहित अन्य कार्यों को इन ठेकेदारों ने किया। आपदा का दौर देखते हुए उन्होंने मशीनों में अपने पैसों से तेल डलवाकर मार्ग बहाली का कार्य करवाया, लेकिन अब उन्हें अपनी मेहनत का पैसा लेना ही मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
उधर, एनएच प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता मीत कुमार शर्मा ने बताया कि करीब डेढ़ करोड़ रुपये के बिल बनाकर भेजे गए हैं। अन्य कार्यों के भी बिल बनाए जा रहे हैं। जल्द ही ठेकेदारों को भुगतान किया जाएगा।