फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   NH from Dadma to Mini Secretariat is in bad shape

Chamba News: ददमा से मिनी सचिवालय तक एनएच खस्ताहाल

Thu, 14 Mar 2024 04:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 04:32 PM IST
विज्ञापन
NH from Dadma to Mini Secretariat is in bad shape
स्कूली बच्चों को गंदे पानी के बीच करनी पड़ रही आवाजाही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पैदल सफर करना राहगीरों के लिए आफत बन चुका है। ददमा से लेकर मिनी सचिवालय तक दो किलोमीटर सड़क पर तारकोल का नामोनिशान मिट चुका है। यहां पर गड्ढों की इतनी ज्यादा भरमार हो चुकी है कि वाहन चालकों के अलावा राहगीरों को इस सड़क पर सफर करना मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। क्योंकि बच्चे जब अपने स्कूल को इस सड़क से आवाजाही करते हैं तो गड्ढों में जमा गंदा पानी वाहन गुजरने पर उनकी वर्दी पर गिरता रहता है। इसके अलावा गड्ढों की वजह से वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है। स्थानीय निवासी सुनील कुमार, केवल, सूरत, अर्जुन, कृष्ण और पंकज कुमार ने बताया कि ददमा से मिनी सचिवालय तक सड़क की हालत काफी खस्ताहाल हो चुकी है। कहने के लिए यह सड़क एनएच है लेकिन सड़क के जो हालात बने हुए हैं, उसे देख ऐसा लगता है कि यह कोई खच्चर मार्ग हो। उन्होंने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क की दयनीय हालत को सुधारने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed