{"_id":"644ff6150cc5b5b6cd00bff8","slug":"new-buses-will-run-on-long-routes-travel-will-be-easy-chamba-news-c-19-1-139159-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: लंबे रूटों पर दौड़ेंगी नई बसें, सफर होगा सुगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: लंबे रूटों पर दौड़ेंगी नई बसें, सफर होगा सुगम
Mon, 01 May 2023 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 01 May 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिले से बाहरी राज्यों के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में अब सफर सुगम होगा। हिमाचल पथ परिवहन निगम चंबा के बेड़े में शामिल आठ बसों को प्रबंधन की ओर से लंबी दूरी के रूटों पर दौड़ाया जाएगा। ऐसे में अब लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों को बीच राह बसें खराब होने के झंझट से निजात मिल जाएगी। साथ ही उनका सफर भी आरामदायक रहने वाला है।
गौरतलब है कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के चंबा डिपो में आठ नई बसें पहुंची हैं। इन बसों के लिए प्रबंधन की ओर से पूर्व में रूटों के लिए आवेदन किए गए थे लेकिन समयानुसार रूट न मिलने पर आखिरकार यात्रियों को सहूलियत देने के उद्देश्य से प्रबंधन ने नई बसों को लंबी दूरी के रूटों पर भेजने का निर्णय किया। इसके तहत प्रबंधन ने अब बसों को चंबा-परमाणू-शिमला, चंबा-देहरादून, चंबा-शिमला वाया हमीरपुर रात्रि सेवा, चंबा-दिल्ली रूटों पर चलने वाली बसों की जगह चलाने का निर्णय किया है। इसके तहत बाकादया लंबी दूरी के रूटों पर चलने वाली बसों को बदलकर अब नई बसों को वहां पर चलाया जाएगा। इसी क्रम में लंबी दूरी के रूटों पर चलने वाली बसों को जिले के भीतर विभिन्न रूटों पर क्रमवार भेजने का भी प्रबंधन ने निर्णय किया है।
एचआरटीसी डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने खबर की पुष्टि की है। बताया कि जिला चंबा को मिली आठ बसों को लंबी दूरी के रूटों पर चलाया जाएगा।