फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Neither grills nor water coolers were found in the windows of school buses, challan issued to three bus drivers

Chamba News: स्कूल बसों की खिड़कियों में न तो ग्रिल मिले न वाटर कूलर, तीन बस चालकों के काटे चालान

Thu, 02 May 2024 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 02 May 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Neither grills nor water coolers were found in the windows of school buses, challan issued to three bus drivers
चंबा। जिले के कुछ निजी स्कूलों की ओर से बसों की सुरक्षा को दरकिनार करने का मामले सामने आए हैं। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी की अगुवाई में टीम की ओर से चंबा, डलहौजी और चुवाड़ी में स्कूली बसों की निरीक्षण के दौरान इसका खुलासा हुआ।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान स्कूल बसों में न तो विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए बसों की खिड़कियों में ग्रिलें मिलीं, बसों के भीतर वाटर कूलरों का अभाव था। हैरान करने वाली बात यह सामने आई कि चालक-परिचालक के पास बस में सफर करने वाले विद्यार्थियों सूची तक नहीं मिली। विद्यार्थियों की सुरक्षा में चूक को लेकर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने स्कूल प्रबंधकों और चालक-परिचालकों की जमकर क्लास लगाई। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने मौके पर ही बसों में पाई गईं खामियों के चालान काटकर थमाए। अब इन स्कूल प्रबंधकों को दस दिन के भीतर चालान की राशि जमा करवाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

ऊना और हमीरपुर जिलों में स्कूली बस दुर्घटनाओं के बाद क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चंबा भी अलर्ट मोड पर आ गए हैं। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चंबा की अगुवाई में विभागीय टीम ने अब तक चंबा, चुवाड़ी, डलहौजी में 68 निजी स्कूल बसों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निजी स्कूल बसों के चालकों-परिचालकों को वर्दी पहनने, नेम प्लेट लगाने समेत अन्य जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए। इस दौरान चंबा, चुवाड़ी और डलहौजी में तीन बसों में खामियां पाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक स्कूल बस में बस की खिड़कियों में छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए ग्रिलें नहीं पाई गईं तो दूसरी बस में बच्चों के लिए वाटर कूलर की व्यवस्था नहीं मिली। तीसरी स्कूल बस के चालक-परिचालक के पास स्कूल बस में आवाजाही करने वाले विद्यार्थियों की लिस्ट तक नहीं मिली। स्कूल बस में खामियां मिलने पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी काफी तल्ख नजर आए। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चंबा ने तीन स्कूल बसों के चालान किए।


--उधर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चंबा राम प्रकाश ने बताया कि जिला के चंबा, डलहौजी और चुवाड़ी में तीन स्कूल बसों में खामियां मिलने पर उनके चालान किए गए हैं। दस दिन के भीतर स्कूल प्रबंधकों को चालान भरने होंगे। बताया कि भविष्य में भी उनकी ओर से औचक निरीक्षण कर स्कूल बसों की जांच का क्रम जारी रहेगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed