{"_id":"6956ace36e268cef5b019495","slug":"ndrf-called-in-to-search-for-youth-who-jumped-from-bridge-chamba-news-c-88-1-ssml1004-170889-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पुल से छलांग लगाने वाले युवक की तलाश को बुलाई एनडीआरएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पुल से छलांग लगाने वाले युवक की तलाश को बुलाई एनडीआरएफ
Thu, 01 Jan 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 01 Jan 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। सलूणी क्षेत्र के कांडी पुल से मंगलवार को छलांग लगाने वाले युवक का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। प्रशासन, एसडीआरएफ और पुलिस ने सर्च अभियान जारी रखा है, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली है। अब एनडीआरएफ को बुलाया गया है, जिसके शुक्रवार तक पहुंचने की उम्मीद है।
जानकारी के अनुसार धार निवासी युवक ने सोशल मीडिया पर मैसेज करने के बाद मंगलवार दोपहर के समय सियुल नदी में छलांग लगा दी थी। युवक शिमला में पढ़ाई करता था। परिजनों के अनुसार वह पढ़ाई को लेकर काफी दबाव महसूस कर रहा था और कुछ समय से परेशान चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन वीरवार देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। नदी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी कठिनाई आ रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और युवक के सोशल मीडिया पोस्ट सहित सभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।