फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   NAPA issues challan for setting up street vendors

Chamba News: रास्ते पर रेहड़ी लगाने पर नप ने काटा चालान

Fri, 19 Jul 2024 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 19 Jul 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
NAPA issues challan for setting up street vendors
चंबा। रास्ते पर रेहड़ी लगाने पर नगर परिषद ने चालान काटा और रेहड़ी-फड़ी धारक से पांच सौ रुपये जुर्माना वसूल किया। सब्जी मंडी के पास नगर परिषद ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

साथ ही हिदायत दी है कि भविष्य में ऐसा न करें। अन्यथा, सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, सब्जी मंडी के पास रेहड़ी-फड़ी धारक ने रास्ते पर रेहड़ी सजा दी। ऐसे में लोगों को आवाजाही करने में दिक्कत हो रही थी। वाहनों से टकराने का भय लग रहा था। नगर परिषद को इसकी सूचना मिलते ही मौके पर जाकर चालान काट साथ ही राशि भी वसूली गई और रेहड़ी को हटाने की भी चेतावनी दी गई। नगर परिषद की इस कार्रवाई के बाद अन्य अवैध रेहड़ी-फड़ी धारकों में हड़कंप मच गया। नगर परिषद ने साफ किया है कि मनमानी करने वाले रेहड़ी-फड़ी धारकों को नहीं बख्शा जाएगा। आने वाले समय में कोई अतिक्रमण बढ़ाएगा तो उसके लिए दो हजार तक चालान का प्रावधान है। रेहड़ी को भी जब्त किया जाएगा। नगर परिषद के सेंटरी सुपरवाइजर निखिल का कहना है कि रास्ते पर रेहड़ी लगाने वाले एक रेहड़ी-फड़ी धारकों का चालान काटा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed