{"_id":"672257cbf68f8f6e200238ba","slug":"nandla-defeated-saloni-in-volleyball-competition-chamba-news-c-88-1-cmb1003-136227-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में नंदला ने सलूणी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में नंदला ने सलूणी को हराया
Wed, 30 Oct 2024 09:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 30 Oct 2024 09:29 PM IST
विज्ञापन
चंबा के सलूणी खेलकूद प्रतियोगिता के फुटबॉल मैच से पहले खिलाड़ी और मुख्यतिथि। स्त्रोत जागरूक प
सलूणी (चंबा)। स्पोर्ट्स एवं यूथ क्लब सलूणी ने दो दिवसीय अंडर-17 वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जिला मार्केट कमेटी के सदस्य पवन ठाकुर मुख्यातिथि थे।
क्लब के मुख्य सलाहकार मदन मोहन शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में 14 टीमें भाग ले रही हैं। वीरवार को समापन समारोह के दौरान डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर के पुत्र राहुल ठाकुर विजेताओं को सम्मानित करेंगे। अध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया कि 14 टीमों में से दो खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जिन्हें उनके अभिभावकों की सहमति के बाद हमीरपुर या रोहड़ू में चल रहे प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। इसका सारा खर्च यूथ क्लब सलूणी की ओर से उठाया जाएगा। मुख्यातिथि ने 5100 रुपये की राशि क्लब को सहयोग स्वरूप दी। पहले दिन खेले गए मैच में नंदला की टीम ने सलूणी को हराया। इस मौके पर खरोठी के उप प्रधान रमेश ठाकुर, रवि ठाकुर, चुनी लाल आदि मौजूद रहे। संवाद
--