{"_id":"680a3640675f418fc102b093","slug":"nakrod-market-closed-area-echoed-with-slogans-of-pakistan-murdabad-chamba-news-c-88-1-cmb1003-149060-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नकरोड़ बाजार बंद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गूंजा क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नकरोड़ बाजार बंद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गूंजा क्षेत्र
Fri, 25 Apr 2025 06:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 25 Apr 2025 06:29 PM IST
विज्ञापन
पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में व्यापारियों का उग्र प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर वीरवार को उपमंडल चुराह के नकरोड़ बाजार में आक्रोश रैली निकाली गई। व्यापार मंडल नकरोड़ की अगुवाई में स्थानीय व्यापारियों और युवाओं ने मिलकर प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे गूंजते रहे और नकरोड़ बाजार पूरी तरह बंद रहा। रैली की अगुवाई व्यापार मंडल अध्यक्ष लालचंद पुरी ने की।
उन्होंने बताया कि यह बंद और विरोध-प्रदर्शन देश विरोधी ताकतों को एक कड़ा संदेश देने के लिए है। कहा कि हम देश की एकता और अखंडता के साथ हैं और ऐसे हमलों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नकरोड़ बस स्टैंड पर जुटे लोगों ने हाथों में तिरंगा लिए नारेबाजी की और पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारत माता की जय और आतंकवाद हाय-हाय जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। सभी दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानें बंद रखीं और रैली में शामिल हुए। व्यापार मंडल के इस एकजुट और संगठित विरोध प्रदर्शन से यह स्पष्ट संदेश गया कि देश के खिलाफ किसी भी प्रकार की गतिविधि को जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।