फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Nagesh was the only support of the family, had bought a taxi three months ago.

Chamba News: परिवार का इकलौता सहारा था नागेश, तीन माह पहले खरीदी थी टैक्सी

Sat, 20 Apr 2024 09:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 20 Apr 2024 09:46 PM IST
विज्ञापन
Nagesh was the only support of the family, had bought a taxi three months ago.
हिमगिरी (चंबा)। सियूर-लाहरा मार्ग पर कार हादसे ने बीमार वंसू राम और परिवार को उम्रभर न भूलने वाले जख्म दिए हैं। हादसे ने परिवार में कमाने वाला सहारा छीन लिया है।
विज्ञापन

परिवार चलाने के लिए मृतक नागेश ने तीन माह पूर्व ही ऑल्टो के-10 कार खरीदी थी। वह टैक्सी के रूप में कार चलाकर परिवार चला रहा था। हादसे में नागेश की मौत की खबर मिलते ही उसकी बूढ़ी मां नारदेई और पत्नी नीता देवी गश खाकर बेहोश हो गईं।
विज्ञापन

गांव की महिलाएं दोनों को ढांढा बंधाती नजर आईं। लकवाग्रस्त वंसू राम को उम्रभर मलाल रहेगा कि उम्र के इस पड़ाव में वह अपने मृत बेटे का चेहरा तक नहीं देख पाए। वहीं, बच्चों को समझ नहीं आ रहा है कि घर पर गांव के सभी लोग क्यों इकट्ठा हो रहे हैं। हादसे में पिता की मौत होने की पता चलने पर दोनों बेटियों और बेटे का रो-रो कर बुरा हाल है। 36 वर्षीय नागेश पुत्र वंसू राम के परिवार में उसके पिता वंसू राम लकवाग्रस्त हैं। वह कई सालों से बिस्तर से नहीं उठ पाते हैं। बूढ़ी मां नारदेई, पत्नी नीता देवी, दो बेटियां और एक बेटा हैं। बड़ी बेटी चुनौती नौंवी कक्षा, छोटी बेटी संजना छठी और बेटा रोहित चौथी कक्षा में पढ़ता है। परिवार के भरण-पोषण, बीमार पिता की दवाइयों से लेकर बच्चों की पढ़ाई का खर्च नागेश के कंधों पर था। हादसे में मौत का ग्रास बने चतरो के दो लड़के हैं। बड़ा बेटा 20 वर्षीय विक्की और छोटा बेटा 18 वर्षीय बंटी हैं। परिवार के साथ शाम को फोन पर बात कर दोनों ने जल्द घर लौटने की बात कही थी। उन्हें क्या पता रहा कि मार्ग पर कुछ ही दूरी पर मौत उनका इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed