{"_id":"60df43658ebc3e737521325c","slug":"nagar-parishad-visited-effecyed-areas-chamba-news-sml375609856","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप टीम ने लिया बारिश से नुकसान का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप टीम ने लिया बारिश से नुकसान का जायजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। शहरी क्षेत्र में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए नगर परिषद की टीम ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने धड़ोग, जुलाहकड़ी और मुगला में व्यवस्थाओं का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार की। जायजे के दौरान टीम ने पाया कि वार्डों में पानी की सही निकासी न होने के कारण बारिश से ज्यादा नुकसान हुआ है।
जबकि, जुलाहकड़ी में बारिश के साथ बहकर आए मलबे के बारे में उपायुक्त को अवगत करवा दिया गया है। टीम के मुताबिक जुम्महार रोड में कटिंग के कारण यह मलबा ठेकेदार ने यहां-वहां फेंक दिया। इसके चलते वीरवार को हुई मूसलाधार बारिश के साथ मलबा हरदासपुरा चामुंडा रोड पर बिजली बोर्ड विश्राम गृह के समीप पहुंच गया। भारी बारिश से जुलाहकड़ी में लोगों के घरों में पानी घुस गया तो वहीं मुगला में भी मुख्य बाजार में दुकानों में कीचड़ भर गया। नगर परिषद की योजना के मुताबिक नालियों का निर्माण होने के बाद एक पक्के नाले का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए राजस्व विभाग से पैमाइश करवाई जाएगी। वहीं, दूसरी तरफ भरमौर चौक में पहुंचे मलबे को भी मशीनरी से हटाया गया। जबकि, हरदासपुरा हाइवे पर नाले में अभी तक मलबा नहीं हटाया गया है।
नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी अक्षित गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को बारिश के बाद हुए नुकसान का जायजा लिया गया। निकासी नालियां न होने के कारण जल भराव हुआ है। कहा कि नालियों के निर्माण के लिए योजना बनाई जा रही है।