{"_id":"63d1551459690870ae504e66","slug":"na-chamba-news-c-19-1-41200-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बिजली गिरने से बिजली गिरने से 25 भेड़-बकरियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बिजली गिरने से बिजली गिरने से 25 भेड़-बकरियों की मौत
Wed, 25 Jan 2023 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बनीखेत(चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बनीखेत(चंबा)
Updated Wed, 25 Jan 2023 11:48 PM IST
सार
बिजली गिरने से बुधवार दोपहर 12:00 बजे 25 भेड़-बकरियों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हुई हैं। प्रभावित भेड़पालक की पहचान कर्म सिंह पुत्र दयाला निवासी गांव मांजू तहसील चुराह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बिजली गिरने से बुधवार दोपहर 12:00 बजे 25 भेड़-बकरियों की मौत हो गई, जबकि चार जख्मी हुई हैं। प्रभावित भेड़पालक की पहचान कर्म सिंह पुत्र दयाला निवासी गांव मांजू तहसील चुराह के रूप में हुई है। बनीखेत के वार्ड 15 के पार्षद पवन टंडन ने इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन, पशुपालन विभाग और पुलिस को दी।
विज्ञापन
राजस्व विभाग की ओर से हलका पटवारी ने क्षेत्र का दौरा कर नुकसान का आकलन किया। पशुपालन विभाग और पुलिस टीम भी मौके पर रवाना हुई है। कर्म सिंह अपनी भेड़-बकरियों के साथ ग्राम पंचायत चूहन के तहत बुहाणा में ठहरा था। बिजली गिरने से उसकी 25 भेड़-बकरियों की मौत हो गई और चार घायल हुई हैं। पार्षद पवन टंडन ने हरसंभव सहायता प्रदान करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन