{"_id":"63d01bb64cb73f459c5c4135","slug":"na-chamba-news-c-19-1-40452-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मेडिकल कॉलेज चंबा में एक बिस्तर पर दो-दो मरीज उपचाराधीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मेडिकल कॉलेज चंबा में एक बिस्तर पर दो-दो मरीज उपचाराधीन
Tue, 24 Jan 2023 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 24 Jan 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
चंबा के मेडिकल कॉलेज में एक बैड पर उपचाराधीन दो मरीज।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में बिस्तरों की संख्या मरीजों के आगे कम पड़ रही है। आलम यह है कि मेडिकल कॉलेज चंबा की चौथी मंजिल में एक-एक बिस्तर पर दो-दो मरीज उपचाराधीन हैं। संक्रमित बीमारियों जैसे छाती के संक्रमण, हृदय रोग, लीवर संक्रमण, सांस के रोगी यहां पर उपचाराधीन हैं जिन्हें एक ही बेड पर रखा जा रहा है। बिस्तरों की कमी के कारण मरीजों और तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों का कहना है कि सांस के रोगियों की तबीयत खराब होने पर भी उन्हें मजबूरन आधे बिस्तर पर सिमट कर सोना पड़ रहा है।
जिला चंबा के पांच विधानसभा क्षेत्र चंबा, चुराह, डलहौजी, भटियात और भरमौर-पांगी की छह लाख की आबादी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए निर्भर है। इसके बावजूदमेडिकल कॉलेज चंबा की चौथी मंजिल मरीजों की संख्या के आगे छोटी पड़ चुकी है। वर्तमान समय में चौथी मंजिल के पुरुष वार्ड में 35 के करीब मरीज उपचाराधीन हैं। तीमारदारों में राजीव कुमार, कन्हैया राम, अमित कुमार, संजीव कुमार, राजेंद्र कुमार, कपिल कुमार, सुरजीत ने बताया कि मेडिकल कॉलेज चंबा में सुविधाओं का अभाव मुसीबतें बढ़ा रहा है।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचाराधीन मरीजों की हालत में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दे दी जाती है। समस्या का समाधान करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।