फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   NA

Chamba News: बर्फबारी से पांगी में जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

Thu, 19 Jan 2023 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 19 Jan 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
NA
चंबा के पांगी में ठंड से जमा पाईप से निकला पानी।संवाद
ताजा बर्फबारी के कारण 19 से अधिक रास्तों पर थमी वाहनों की रफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। कबायली क्षेत्र पांगी के किलाड़ मुख्यालय में 10.16 सेंटीमीटर और ऊपरी भुटोरियों में 30 सेंमी ताजा बर्फबारी से पांगी क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। बर्फबारी के बाद क्षेत्र की 19 से अधिक सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई है। इसके चलते लोगों को रोजमर्रा का सामान लेने के लिए बर्फ में चल कर मीलों सफर तय करना पड़ रहा है। पांगी के तहत आने वाली ऊपरी चोटियों हुडान भुटोरी, चस्क भुटोरी और सुराल भुटोरी में 45 सेंमी तक बर्फबारी हुई वहीं, किलाड़ मुख्यालय में सुबह 8:00 बजे तक 10.16 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी से तापमान शून्य डिग्री से नीचे लुढ़क गया। तापमान में आई गिरावट से लोग अपने घरों में ही दुबकने को विवश दिखे। नौकरीपेशा लोगों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। ठंड का प्रकोप बढ़ने से पांगी क्षेत्र में पानी के झरने और नदी-नाले भी जमना शुरू हो गए हैं। सुबह 9:00 बजे के बाद मौसम ने करवट बदली और बर्फबारी का क्रम रुक गया। हरिया राम, मनोहर लाल, राकेश कुमार, संजीव कुमार, हेमराज, रोहित आदि ने बताया कि बर्फबारी के कारण वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गई है। लोगों को पैदल ही अपने गंतव्यों का रुख करना पड़ रहा है। वहीं बर्फबारी से बागवानों-किसानों के चेहरों पर खोई रौनक लौट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed