फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   NA

जनता के साथ किए वायदे करेंगे पूरे : आशा

Mon, 23 Jan 2023 04:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 04:50 PM IST
विज्ञापन
NA
डलहौजी(चंबा)। डलहौजी से कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता आशा कुमारी ने अपने निवास स्थान जन्द्रीघाट में पत्रकारवार्ता के दौरान कांग्रेस पार्टी के मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर सभी सात मंत्रियों और छह सीपीएस को हार्दिक बधाई दी। आशा कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है और आने वाले समय में सभी को विभाग भी आवंटित किए जाएंगे। इसके साथ ही सबसे पहली कैबिनेट में ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल किया जाएगा। इसके अलावा जो वायदे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश की जनता के साथ किए हैं उन्हें जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। आशा कुमारी ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर भी तंज कसा और कहा कि कांग्रेस पार्टी ने छह सीपीएस बनाए हैं जो मंत्रियों का सहयोग करेंगे। इससे प्रदेश पर बोझ नहीं पड़ेगा। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री यह क्यों भूल जाते हैं कि उनके समय में किस तरह सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ था और पूर्व मुख्यमंत्री ने कितने बोर्ड और निगम के चेयरमैन फिजूलखर्ची के लिए लगा दिए थे। कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश के लोगों के हितों के लिए कई उचित कदम उठाने वाली है और युवाओं को बेरोजगारी से भी निजात दिलाने का कार्य मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed