{"_id":"696d15a8a0974014ca0f9bbb","slug":"muskan-and-kishan-were-the-top-performers-in-high-jump-chamba-news-c-88-1-ssml1007-172351-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ऊंची कूद में मुस्कान और किशन रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ऊंची कूद में मुस्कान और किशन रहे अव्वल
Sun, 18 Jan 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 18 Jan 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
चंबा के पुलिस मैदान बारगाह में खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी मैचके दौरान रेडर को पकड़ते विरोधी
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में रविवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस दौरान ऊंची कूद प्रतियोगिता में मुस्कान ने पहला, मधुबाला ने दूसरा और मुस्कान कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में किशन कुमार ने पहला, कार्तिकय कटोच ने दूसरा और दीपक नेगी ने तीसरा स्थान पाया।
इस दौरान डीएसपी बलदेव दत्त ने मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित होकर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। जिला युवा अधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में मधुबाला ने पहला, सपना ने दूसरा और राधिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस वर्ग में लड़कों में विशाल ने पहला, दीपक नेगी ने दूसरा और रोहित ने तीसरा स्थान हासिल किया। वॉलीबाल में बारगाह क्लब विजेता और चंबा की टीम उपविजेता रही। लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में कृषि नव युवक मंडल मैहला की टीम विजेता और करियां की टीम उपविजेता रही। लड़कों में खेलो इंडिया चंबा की टीम विजेता और चंबा पलटन की टीम उपविजेता रही।