फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Municipal council's instructions to contractors before tender

Chamba News: टेंडर से पहले ठेकेदारों को नगर परिषद की हिदायत

Wed, 02 Apr 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Municipal council's instructions to contractors before tender
टेंडर से पहले ठेकेदारों को नगर परिषद की हिदायत
विज्ञापन

पंद्रह दिन में काम शुरू नहीं किया तो जारी होंगे नोटिस
शहर के विकास कार्यों के ऑफलाइन हुए हैं टेंडर
नोटिस के साथ ठेकेदारों को डाली जाएगी पेनल्टी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। टेंडर के बाद पंद्रह दिन में अगर ठेकेदार काम शुरू नहीं करते हैं तो नगर परिषद की ओर से उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। शहर के विकासात्मक कार्यों के लिए ऑफलाइन टेंडर हो गए हैं लेकिन, अभी काम अवार्ड नहीं हुए हैं। नगर परिषद ने साफ किया है कि टेंडर अवार्ड होने के बाद अगर इसी माह काम शुरू नहीं किया तो नोटिस के साथ-साथ पेनल्टी भी लगाई जाएगी। एक हजार तक जुर्माना भी भुगतना पड़ेगा। साथ ही जुर्माने के साथ ठेका रद्द करने की कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। नगर परिषद की ओर से इस कार्रवाई करने का मकसद यह है कि ठेकेदार समय पर काम शुरू करें और परियोजनाओं को समय पर पूरा करें।
गौरतलब है कि चंबा शहर के 11 वार्डों में पिछले दो सालों से विकासात्मक कार्य नहीं हो पाए हैं। हालांकि, तीन बार टेंडर हुए थे लेकिन, कुछ कारणों के कारण तीनों बार टेंडर रद्द कर दिए। नगर परिषद के अनुसार टेंडर होने के बाद भी ठेकेदार आधा-अधूरा काम छोड़ देते हैं। कई वार्डों में साल बीतने के बाद भी काम शुरू नहीं होता है। इसको लेकर शहरवासी हर दिन नगर परिषद में शिकायत करते हैं। इस बार नगर परिषद ने टेंडर होने से पहले ही ठेकेदारों को हिदायत दी है कि टेंडर के बाद दो माह के भीतर काम समाप्त करवा दिया जाए।
विज्ञापन

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार का कहना है कि शहर के विकासात्मक कार्यों के टेंडर ऑफलाइन कर दिए हैं। ठेकेदारों को काम अवार्ड करने के बाद दो माह के भीतर काम खत्म करना हैं। काम शुरू करने के लिए पंद्रह दिन से अधिक समय नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed