{"_id":"5dd027988ebc3e54e60cf2b8","slug":"mundah-school-student-sit-in-floor-chamba-news-sml3144120123","type":"story","status":"publish","title_hn":"राउपा मुंढ़ाह में ठंडे फर्श पर टाट बिछाकर पढ़ाई कर रहे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राउपा मुंढ़ाह में ठंडे फर्श पर टाट बिछाकर पढ़ाई कर रहे छात्र
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। राजकीय उच्च पाठशाला मुंढाह में नौंवी और दसवीं कक्षा के छात्र ठंडे फर्श पर टाट बिछाकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। मगर शिक्षा विभाग इन छात्रों के लिए आज तक डेस्क की व्यवस्था नहीं कर पाया है। इसकी वजह से छात्र ठंड में ठिठुर रहे हैं। ठंडे फर्श पर बैठने से कई छात्र बीमार भी हो चुके हैं। इस वजह से अभिभावक भी चिंतित हैं।
शनिवार को स्कूल प्रबंधन समिति नेे एसडीएम सलूणी को इस समस्या का समाधान करने के लिए एक ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही प्रशासन को चेताया कि दस दिन के भीतर स्कूल में डेस्क की व्यवस्था नहीं की गई तो अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर देंगे। ऐसा होने पर सारी जिम्मेवारी प्रशासन और शिक्षा विभाग की होगी।
स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष मदन लाल, सदस्य दिनेश कुमार, चमन दत्त, माया देवी, चुमारु राम, तुला राम और अच्छर सिंह ने बताया कि स्कूल को खुले हुए सात साल हो चुके हैं। मगर अभी तक छात्रों के बैठने के लिए डेस्क की उचित व्यवस्था नहीं हो पाई है। वर्तमान समय में 82 विद्यार्थी विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। गर्मियों में फर्श पर टाट बिछाकर पढ़ाई करने से छात्रों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। सर्दियों में फर्श काफी ठंडा हो जाता है। इससे बच्चों के बीमार होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
टाट पर बैठने से बच्चे हो रहे बीमार
स्कूल में बैंचों की कोई व्यवस्था न होने से अभी तक आधा दर्जन के करीब बच्चे बीमार हो चुके हैं। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों के बीमार होने से अभिभावकों उनकी चिंता सताती रहती है। बावजूद इसके विद्यालय में इस प्रकार की अव्यवस्था के कारण अभिभावकों में शिक्षा विभाग के प्रति काफी रोष है।
इनसेट
कार्यकारी एसडीएम पीएस नरयाल ने बताया कि अभिभावकों ने उन्हें इस बारे में अवगत करवाया है। जल्द ही शिक्षा विभाग को निर्देश देकर छात्रों के बैठने के लिए डेस्क के उचित प्रबंध करवाए जाएंगे।
इनसेट
एसएसए के डीपीओ ने बताया कि मामला उनके ध्यान में लाया गया है। जल्द ही स्कूल में डेस्क उपलब्ध करवाए जाएंगे। जिससे छात्रों को सर्दियों में पढ़ाई करने में कोई परेशानी पेश न आए।