फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Movement of heavy vehicles started till Mundi on Lahadu-Dramman road

Chamba News: लाहड़ू-द्रम्मण मार्ग पर मुंडी तक बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू

Sun, 21 Sep 2025 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 21 Sep 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Movement of heavy vehicles started till Mundi on Lahadu-Dramman road
चंबा। आपदा से प्रभावित चंबा जिले में राहत और पुनर्स्थापना का काम धीरे-धीरे गति पकड़ रहा है। लाहड़ू-द्रम्मण मार्ग मुंडी तक बड़े वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। इसके बावजूद विभागीय मशीनरी मार्गों और अन्य प्रभावित क्षेत्रों में काम कर रही है।
विज्ञापन

रविवार को जिले के 100 गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल हुई, जबकि तीन मार्गों को खोलने में लोक निर्माण विभाग सफल रहा। हालांकि, अभी भी कुछ मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बहाल नहीं हो पाई है। वहीं, लगभग 20 ट्रांसफार्मर बंद होने के कारण 80 गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है। जल शक्ति विभाग की ओर से तीन पेयजल योजनाओं को बहाल किया गया है। फिलहाल जिले में 11 पेयजल परियोजनाएं अभी भी प्रभावित हैं। जिला प्रशासन ने बहाली कार्य की निगरानी के लिए अधिकारी फील्ड में सक्रिय कर दिए हैं। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि प्रभावित मार्गों और सेवाओं को जल्द पूरी तरह बहाल करने के लिए संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed