{"_id":"9224c4a2d6f85f62ddb8180dd0d32db4","slug":"motor-chalan-hindi-news-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियम तोड़ने पर 18 हजार जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियम तोड़ने पर 18 हजार जुर्माना वसूला
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Sat, 16 Jan 2016 06:40 PM IST
विज्ञापन
शनिवार को पुलिस ने ट्रैफिक चेकिंग अभियान के तहत मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले 121 वाहन चालकों से जुर्माने के रूप में 18 हजार रुपये वसूले।
विज्ञापन
पुलिस ने यह कार्रवाई चंबा शहर के साथ व आसपास लगते क्षेत्र जैसे चंबा भरमौर चौक, हरदासपुरा, मुगला, करियां, शीतला पुल, सुल्तानपुर, बालू और परेल में शनिवार को नाके बंदी कर रखी थी। इस दौरान यहां से गुजरने वाले लापरवाह और कोताही बरतने वाले वाहन चालकों को नियमों का पाठ पढ़ाने की कोई कसर नहीं छोड़ी गई।
विज्ञापन
इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया की मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करना कदापि सहन नहीं किया जाए। इसके लिए भविष्य में भी नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन