फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   More than 100 vehicles stranded on Jot Marg, administration kept them at a safe place

Chamba News: जोत मार्ग मार्ग पर फंसे 100 से अधिक वाहन, प्रशासन ने सुरक्षित स्थान पर ठहराए

Mon, 25 Aug 2025 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 25 Aug 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
More than 100 vehicles stranded on Jot Marg, administration kept them at a safe place
चंबा-जोत मार्ग पर फंसे वाहन। संवाद
चंबा। चुवाड़ी-चंबा वाया जोत मार्ग डुगली के पास नाले में बाढ़ आने से सोमवार सुबह बंद हो गया। इस दौरान मणिमहेश जाने वाले श्रद्धालुओं सहित 100 से अधिक छोटे वाहन इस मार्ग पर फंस गए। शाम को यह मार्ग डुगली में तो बहाल हो गया। यात्रियों को सुबह से लेकर शाम तक अपने वाहनों में ही समय काटना पड़ा। लोक निर्माण विभाग ने बंद पड़े मार्ग को बहाल करने के लिए जेसीबी मशीन लगा दी। मार्ग को बहाल करने में शाम हो गई। हालांकि इससे श्रद्धालुओं को जयादा राहत नहीं मिली और आगे कई जगह खबर लिखे जाने तक मार्ग बंद रहा। मार्ग बंद होने के कारण और मणिमहेश यात्रा पर रोक लगने के बाद पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से वापस लौटने का आग्रह किया, लेकिन वे नहीं मानें। इसके बाद प्रशासन ने उनके रहने के लिए मार्ग के आसपास सुरक्षित स्थान पर रहने का अस्थायी प्रबंध किया और कहा कि जब तक यात्रा सुचारु नहीं हो जाती, तब तक यहां रहें। बारिश थमने के बाद जैसे ही यात्रा सुचारु होगी तो यहां से आगे निकल जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed