फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Mohit and Pranav became winners in senior doubles

Chamba News: सीनियर डबल्स में मोहित और प्रणव बने विजेता

Sat, 18 May 2024 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 18 May 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Mohit and Pranav became winners in senior doubles
चंबा। जिला मुख्यालय में आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता की थीम से नो टू ड्रग्स रहा। प्रतियोगिता 3 श्रेणियों में हुई।
विज्ञापन

ओपन सीनियर डबल्स में मोहित और प्रणव की टीम ने नीतीश और चैतन्य की टीम को हराकर खिताब पर कब्जा किया। ओपन वेटरन श्रेणी में इतुल ने कुशान को हराकर खिताब को अपने नाम किया और ओपन सीनियर श्रेणी में अनीश ने रोबिन को हराकर खिताब पर कब्जा किया। इस अवसर पर नगर पालिका की उपाध्यक्ष सीमा कश्यप ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उन्होंने कहा कि चंबा में खेल को और बढ़ावा देना चाहिए और इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को खेल के प्रति रुचि बढ़ाने में मदद करेंगी। संवाद

--
सभी विस क्षेत्रों में हुईं मतदाता जागरूकता गतिविधियां
चंबा। लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर मतदान प्रतिशतता बढ़ाने को लेकर जिले के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में जागरूकता गतिविधियां की गईं। जिला स्वीप नोडल अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि के विभिन्न संस्थानों एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में स्वीप टीम की ओर से मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। जागरूकता गतिविधियों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मतदान के महत्व को लेकर जानकारी दी गई। विभिन्न बहुआयामी गतिविधियों का आयोजन किया गया। विधानसभा क्षेत्र भरमौर चंबा, भटियात, डलहौजी, चुराह के विभिन्न स्थानों पर गतिविधियों का आयोजन कर एक जून को मतदान करने का प्रभावी संदेश दिया गया। संवाद
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed