फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   mnerga work,

मनरेगा कार्य में धांधली : जिप सदस्य समेत सात पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Sun, 08 May 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Sun, 08 May 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
मनेरगा कार्य में धांधली की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला जिला परिषद सदस्य के अलावा पंचायत के अन्य नुमांइदों समेत कुल सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। यह मामला भगत राम पुत्र बुधिया राम निवासी भड़ियां कोठी की शिकायत पर दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


भगत राम ने खंड विकास अधिकारी मैहला को वर्ष 2008 से 2012 के दौरान पंचायत नुमाइंदों द्वारा मनरेगा फंड के दुरुपयोग की शिकायत दी थी। इस मामले में सूचना अधिकार के माध्यम से तथ्य जुटाने के बाद भगत राम ने इन्हें जिला प्रशासन व खंड विकास अधिकारी के समक्ष पेश किया। इन तथ्यों की पड़ताल होने के बाद खंड विकास अधिकारी मैहला ने भगत राम की शिकायत को पुलिस में दे दिया और सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 420, 467, 478, 471, 120बी व 13(2) पीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जिसकी पुष्टि डीएसपी वीर बहादुर ने की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में साच वार्ड की जिप सदस्य, भड़ियां के पूर्व प्रधान, पूर्व पंचायत समिति सदस्य, जटकरी पंचायत के पूर्व प्रधान, उटीप पंचायत के पूर्व प्रधान, महिला मेट व एक कामगार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में सभी आरोपियों से पूछताछ की जाएगी और पुलिस सभी तथ्यों का पता लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिप सदस्य के लिए सभी पंचायतों की निगरानी संभव नहीं
इस संबंध में साच वार्ड की जिप सदस्य इंदिरा कपूर का कहना है कि जिला परिषद के पास बहुत बड़ा क्षेत्र होता है और एक समय में सभी कामों की निगरानी संभव नहीं है। ऐसे में पंचायत नुमाइंदों या फिर कार्य की निगरानी कर रहे लोगों का दायित्व बनता है कि वे धांधली पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि उन्होंने पद का दुरुपयोग नहीं किया है और किसी भी जांच के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed